OnePlus Buds Ace 2 ईयरबड्स के टीजर में दिखा फ्रेश डिजाइन, 26 दिसंबर को होंगे लॉन्च!

इनमें लंबी बैटरी लाइफ देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2024 12:46 IST
ख़ास बातें
  • इनमें फ्रेश राउंड डिजाइन कंपनी ने दिया है
  • पुराने मॉडल से ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता इनमें आ सकती है।
  • डस्ट और वाटर रसिस्टेंस फीचर भी मिल सकता है।

OnePlus Buds Ace 2 मार्केट में 26 दिसंबर को दस्तक देने जा रहे हैं।

Photo Credit: X/@techinfosocials

OnePlus Buds Ace 2 कंपनी के अगले ईयरबड्स होंगे जो OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन सीरीज के साथ जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। ईयरबड्स के स्पेसिफिकेशंस को कंपनी टीज कर दिया है। इनमें लंबी बैटरी लाइफ होने का दावा ब्रांड ने किया है। इसके अलावा डिजाइन में ये टिकाऊ होंगे। कंपनी इनमें पुराने मॉडल से ज्यादा फास्ट चार्जिंग देगी और साथ डस्ट और वाटर रसिस्टेंस फीचर भी इनमें शामिल होगा। आइए जानते हैं इनके खास फीचर्स के बारे में। 

OnePlus Buds Ace 2 लॉन्च डेट 26 दिसंबर के लिए निर्धारित की गई है। कंपनी के अपकमिंग ईयरबड्स पुराने मॉडल से कई अपग्रेड लेकर आने वाले हैं। Weibo पर वनप्लस ने OnePlus Buds Ace 2 के लॉन्च से पहले कई फीचर्स टीज (via) कर दिए हैं। टीजर देखकर पता चलता है कि इनमें फ्रेश राउंड डिजाइन कंपनी ने दिया है जो पुराने मॉडल से इन्हें लुक में अलग बनाता है। सिलेंड्रिकल स्टेम इनमें मिलने वाला है और चार्जिंग केस ओवल शेप का होगा। कलर स्कीम कंट्रास्ट में दी गई है। ईयरबड्स ब्लैक और ग्रे कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाएंगे। 
Advertisement

बैटरी लाइफ की बात करें तो इनमें पुराने मॉडल से अपग्रेड देखने को मिल सकता है। OnePlus Buds Ace में कंपनी ने 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप दिया है। जाहिर है कि अपकमिंग वियरेबल इससे लम्बी बैटरी लाइफ के साथ आने वाले हैं। इनमें 10 मिनट क्विक चार्ज फीचर भी आने की संभावना है। इनमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। गेमर्स के लिए कंपनी लो-लेटेंसी फीचर, पावरफुल ड्राइवर और रिच ऑडियो तकनीकी इसमें शामिल कर सकती है। 

OnePlus Buds Ace 2 में एडवांस्ड ऑडियो कोडेक जैसे AAC और LDAC का सपोर्ट मिल सकता है। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी आने की पूरी संभावना है। Buds Ace को कंपनी ने चीन में 249 युआन (लगभग 2,900 रुपये) में पेश किया था। संभावना है कि अपकमिंग ईयरबड्स भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च किए जा सकते हैं। 
Advertisement

OnePlus Buds Ace में 12.4mm के ड्राइवर मिलते हैं। इनमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। ये 47ms अल्ट्रा लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इन्हें फरवरी 2023 में लॉन्च किया था। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  7. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  8. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  10. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.