OnePlus Band इन खूबियों के साथ जल्द दे सकता है भारत में दस्तक

OnePlus India ने ट्विटर पर फिटनेस बैड की तस्वीर को टीज़ किया है, लेकिन इसके नाम और स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। इस तस्वीर में ‘The New Face of Fitness' के साथ ‘Coming Soon' लिखा हुआ है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 जनवरी 2021 17:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने फिटनेस बैंड को ट्विटर पर किया टीज़
  • फिलहाल OnePlus Band की आधिकारिक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया है
  • वनप्लस बैंड में मिल सकती है 14 दिन तक की बैटरी लाइफ

वनप्लस बैंड में मिल सकता है 1.1 इंच एमोलेड टच डिस्प्ले

OnePlus Band (फिलहाल इसके आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं हुई है) को आधिकारिक रूप से ट्विटर और अमेज़न पर टीज़ किया गया है। वनप्लस का यह फिटनेस बैंड पिछले महीने से सुर्खियों में छाया हुआ है और कहा जा रहा था कि इसे इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अब प्रतीत हो रहा है कि वनप्लस बैंड इस महीने लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च तारीख का खुलासा फिलहाल नहीं किया है। कुछ टिप्सटर्स ने दावा किया था कि वनप्लस बैंड को 11 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी लीक कर दी गई है।   

OnePlus India ने ट्विटर पर फिटनेस बैड की तस्वीर को टीज़ किया है, लेकिन इसके नाम और स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। इस तस्वीर में ‘The New Face of Fitness' के साथ ‘Coming Soon' लिखा हुआ है। फिटनेस बैंड को समर्पित वेबपेज को वनप्लस इंडिया वेबसाइट पर लाइव किया गया है, जिस पर ‘Notify Me' का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा इस पर ‘Pursuit of Fitness' क्विज़ की जानकारी दी गई है, जिसमें प्रतिभागियों को फिटनेस ट्रैकर जीतने का मौका मिलेगा। FAQ सेक्शन जानकारी देता है कि क्विज़ के विजेताओं के नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
 

OnePlus Band price in India, launch date (expected)

टिप्सटर मुकुल शर्मा और ईशान अग्रवाल द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, OnePlus Band को 11 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत 2,499 रुपये के आसपास होगी।

आधिकारिक वेबसाइट लिस्टिंग के अलावा, वनप्लस बैंड अमेज़न पर भी लिस्ट किया गया है जहां पर ‘Notify Me' का ऑप्शन देखने को मिला है। अमेज़न लिस्टिंग में ऐप को भी टीज़ किया गया है, जिसे इस फिटनेस बैंड के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें स्लिप डेटा को देखा जा सकता है, जिसका मतलब है कि इस फिटनेस बैंड में स्लिप ट्रेकिंग फीचर मिलेगा।
Advertisement

इसके अलावा टिप्सटर मुकुल शर्मा ने वनप्लस बैंड की तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें देखने को मिला है कि इस बैंड में ब्लैक कलर का आयतकार डिस्प्ले और ग्रे स्ट्रैप होगा। कहा गया है कि यह ब्लैक, नैवी और टैंगरीन ग्रे कलर ऑप्शन के साथ आएगा।
 

OnePlus Band specifications (expected)

शर्मा द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट की गई वीडियो के अनुसार, वनप्लस बैंड में 1.1 इंच एमोलेड टच डिस्प्ले, 24x7 हार्ट रेड मॉनिटरिंग, SpO2 ब्लड सैचुरेशन मॉनिटरिंग, 3 एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, ब्लूटूथ 5.0, IP68 डस्ट एंड वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग, और कई एक्सरसाइज़ मोड आदि शामिल होंगे। वनप्लस बैंड 50 मीटर तक वाटरप्रूफ है और इस बैंड का इस्तेमाल आप 100एमएएच बैटरी के साथ 14 दिन तक कर सकते हैं। बैंड का डायमेंशन 40.4x17.6x11.45mm और भार 10.3 ग्राम होगा। ऐसे ही कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी इससे पहले अग्रवाल ने ट्वीट के जरिए दे दी थी, जिसमें 13 एक्सरसाइज़ मोड और स्लिप ट्रैकिंग फीचर आदि शामिल थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.