Nubia Watch GT स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 15 दिन चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Nubia ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई स्मार्टवॉच Nubia Watch GT को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 17:20 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Watch GT में 1.43 इंच की AMOLED सर्कुलर डिस्प्ले दी गई है।
  • Nubia Watch GT में 450mAh की बैटरी दी गई है।
  • Nubia Watch GT स्मार्टवॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है।

Nubia Watch GT में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nubia

Nubia ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई स्मार्टवॉच Nubia Watch GT को लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच आकर्षक डिजाइन और एडवांस एआई फीचर्स के साथ दमदार हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग प्रदान करती है। यहां हम आपको Nubia Watch GT के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nubia Watch GT Price


कीमत की बात की जाए तो Nubia Watch GT की कीमत 699 युआन (लगभग 8,111 रुपये) है। यह वॉच बिक्री के लिए Nubia की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध होगी।


Advertisement
Nubia Watch GT Features & Specifications


Nubia Watch GT में 1.43 इंच की AMOLED सर्कुलर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल, 326 पीपीआई की पिक्सल डेंसिटी, 87 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। यह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड का भी सपोर्ट करती है। Watch GT में एक फ्यूचरिस्टिक और स्लीक डिजाइन दिया गया है, जिसमें मैटल और ट्रांसलूसेंट ग्लास है। 

स्मार्टवॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है, जिससे यह फिटनेस लवर्स के लिए बेस्ट विकल्प बनती है। यह ड्यूल-फ्रीक्वेंसी इंडीपेंडेंट जीपीएस से लैस है, जो आउटडोर एक्टिविटी की सटीक ट्रैकिंग प्रदान करता है। Watch GT में IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसके अलावा यह इटेंलीजेंट एनालेसेज के साथ हार्ट रेट, एक्टिविटी लेवल आदि जैसे हेल्थ मेट्रिक्स को मॉनिटर करने के लिए AI हेल्थ मॉडल से लैस है। इस स्मार्टवॉच में 450mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 15 दिनों तक चल सकती है।
Advertisement

Watch GT में टेनसेंट हुनयुआन एआई लार्ज मॉडल इंटीग्रेशन फीचर है, जो कई पैरमीटर्स के साथ ट्रांसफार्मर न्यूरल नेटवर्क आर्किटेक्चर पर बेस्ड एक एडवांस एआई है। यह चीनी लैग्वेच आर्किटेक्चर, कॉम्प्लेक्स कॉन्टेक्स्ट में लॉजिकल रीजनिंग और सटीक टास्क एग्जीक्यूशन जैसी एडवांस कैपेसिटी के साथ आता है। यह वॉच एआई हेल्थ लार्ज मॉडल से भी लैस है जो बेहतर एक्यूरेसी के साथ मेट्रिक्स को एनालाइज करके हेल्थ मॉनिटर को बेहतर करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.