7 दिन बैटरी लाइफ वाली Noise ColorFit Pulse Go Buzz हेल्थ ट्रैकिंग स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से भी कम!

इसके हेल्थ मॉनिटरिगं फीचर्स की बात करें तो यह हार्ट रेट सेंसर, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और एक एक्सिलरोमीटर के साथ आती है। नॉइज़ की इस स्मार्टवॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और एक ऑटो स्पोर्ट्स डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 09:35 IST
ख़ास बातें
  • इसमें फोन लोकेशन, एक्टिविटी ट्रैकिंग, रिमोट म्यूजिक कंट्रोल फीचर भी हैं
  • नॉइज़ की इस स्मार्टवॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं
  • इसका वजन 23.1 ग्राम है

Noise ColorFit Pulse Go Buzz की भारत में कीमत 1,999 रुपये है।

Noise की ओर से स्मार्ट वियरेबल्स में लेटेस्ट स्मार्टवॉच ColorFit Pulse Go Buzz को भारत में लॉन्च किया गया है। इसमें Noise की Tru Sync तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसके लिए दावा किया गया है कि यह Bluetooth v5.3 के माध्यम से वन स्टेप कनेक्शन देती है। यानि कि कनेक्टिविटी के मामले में यह काफी एडवांस्ड और तेज है। स्मार्टवॉच सिंगल चिप ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है जिसके लिए इसमें 18 मीटर की वायरलेस रेंज दी गई है। इस वॉच में 1.69 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। यह 150 से ज्यादा क्लाउड आधारित और कस्टमाइज्ड वॉचफेस को सपोर्ट करती है। नॉइज की इस वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। साथ ही इसमें ऑटो स्पोर्ट्स मोड डिटेक्शन फीचर भी है। 
 

Noise ColorFit Pulse Go Buzz price in India, availability

Noise ColorFit Pulse Go Buzz की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। इसे Amazon और gonoise.com से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे जेट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, मिस्ट ग्रे, ऑलिव ग्रीन और रोज पिंक कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। 
Advertisement
 

Noise ColorFit Pulse Go Buzz specifications, features

जैसा कि ऊपर बताया गया है, स्मार्टवॉच में 1.69-इंच TFT LCD स्क्रीन मिलती है जिसमें 240x280 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें Noise की Tru Sync तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसके लिए दावा किया गया है कि यह Bluetooth v5.3 के माध्यम से तेजी से कनेक्ट होती है और ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है। वॉच में बिल्ट इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। यूजर्स वॉच पर अपने कॉल लॉग और फेवरेट कॉन्टेक्ट्स भी देख सकते हैं।  

इसके हेल्थ मॉनिटरिगं फीचर्स की बात करें तो यह हार्ट रेट सेंसर, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और एक एक्सिलरोमीटर के साथ आती है। नॉइज़ की इस स्मार्टवॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और एक ऑटो स्पोर्ट्स डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है। वियरेबल में 300mAh की बैटरी है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह साधारण इस्तेमाल 7 दिनों तक चल सकती है। इसे पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 2 घंटे का समय लगता, ऐसा कंपनी का कहना है।
Advertisement

इसके डिजाइन एलिमेंट्स पर नजर डालें तो यह 22.6mm सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है। इसका वजन 23.1 ग्राम है और इसे वॉटर और डस्ट से बचाव के लिए IP68 रेट किया गया है। स्मार्टवॉच iOS 11 और उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले एप्पल डिवाइसेज के साथ भी कम्पैटिबल है। यह एंड्रॉयड 9 और उससे ऊपर के डिवाइसेज के साथ भी कम्पैटिबल बताई गई है। इन सभी फीचर्स के अलावा इसमें कुछ और फीचर्स जैसे फोन लोकेशन, एक्टिविटी ट्रैकिंग, रिमोट म्यूजिक कंट्रोल, फीमेल हेल्थ मॉनिटरिंग आदि भी शामिल हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  3. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  4. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  5. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  6. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  7. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  8. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  9. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  10. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.