• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Noise ने Rs 1500 में लॉन्‍च किए नए ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में चलेंगे 60 घंटे, जानें खूबियां

Noise ने Rs 1500 में लॉन्‍च किए नए ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में चलेंगे 60 घंटे, जानें खूबियां

Noise Buds N1 Pro : इन्‍हें Amazon.in और gonoise.com से इस महीने के आखिर में लिया जा सकेगा।

Noise ने Rs 1500 में लॉन्‍च किए नए ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में चलेंगे 60 घंटे, जानें खूबियां

हाइपरसिंक तकनीक के जरिए ये फटाफट से डिवाइस से पेयर हो जाते हैं।

ख़ास बातें
  • Noise Buds N1 Pro को भारत में किया गया लॉन्‍च
  • Noise Buds N1 Pro की कीमत 1,499 रुपये है
  • यह क्रोम ब्‍लैक, क्रोम ग्रीन, क्रोम पर्पल कलर्स में आते हैं
विज्ञापन
Noise Buds N1 Pro : नॉइस (Noise) ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स को लॉन्‍च कर दिया है। इनका नाम Noise Buds N1 Pro है, जो 1500 रुपये की प्राइस कैटिगरी में आए हैं। दावा है कि सिंगल चार्ज में ये ईयरबड्स 60 घंटे चल जाते हैं। Buds N1 Pro में मैटल‍िक फ‍िनिश मिलती है। 11mm के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा भी इनमें मिलती है, जो बैकग्राउंड नॉइस को कम करने में मदद करती है। 
 

Noise Buds N1 Pro Price 

Noise Buds N1 Pro की कीमत 1,499 रुपये है। यह क्रोम ब्‍लैक, क्रोम ग्रीन, क्रोम पर्पल और क्रोम बेज कलर्स में आते हैं। Buds N1 Pro को Amazon.in और gonoise.com से इस महीने के आखिर में लिया जा सकेगा। 
 

Noise Buds N1 Pro Specifications, features 

Noise Buds N1 Pro की सबसे बड़ी ताकतों में है इसकी इंस्‍टाचार्ज टेक्‍नॉलजी। दावा है कि सिंगल चार्ज में ये बड्स 60 घंटे चल जाते हैं। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके इन्‍हें 200 मिनट तक प्‍ले किया जा सकता है।  

Noise Buds N1 Pro में लगे 11mm के ड्राइवर्स उम्‍दा साउंड करने में सक्षम हैं। दावा है कि इनमें मौजूद एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) फीचर से बाहर के साउंड को काफी हद तक कम किया जा सकता है। Buds N1 Pro में सपोर्ट करते हैं ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को। 

हाइपरसिंक तकनीक के जरिए ये फटाफट से डिवाइस से पेयर हो जाते हैं। इनमें दिया गया क्‍वाड माइक सपोर्ट करता है एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) को। 40ms की अल्‍ट्रा-लो लेटेंसी मिलने से गेमिंग के लिए भी मुफीद हो जाते हैं। 

इन्‍हें IPX5 रेटिंग मिली है, जो ईयरबड्स को पसीने और पानी से होने वाले नुकसान से बचा सकती है। 1 साल की वॉरंटी भी Buds N1 Pro पर कंपनी ऑफर कर रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »