Noise और Airtel ने मिलकर लॉन्च की स्मार्टवॉच, एक टच में घड़ी से हो जाएगी पेमेंट

Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच का उपयोग करके एक ग्राहक प्रति दिन 1 रुपये से 25,000 रुपये के बीच भुगतान करने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 20:33 IST
ख़ास बातें
  • Noise की Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 2,999 रुपये है
  • वॉच को Airtel Thanks ऐप के जरिए खरीदा जा सकता है
  • इससे प्रति दिन 1 रुपये से 25,000 रुपये के बीच भुगतान किया जा सकता है
Noise ने Airtel Payments Bank और Mastercard के साथ साझेदारी के तहत एक नई स्मार्टवॉच पेश की है, जिसके जरिए यूजर्स पेमेंट्स कर सकते हैं। इस Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत कॉन्टैक्ट-लैस पेमेंट फीचर है। इस पहल के पीछे कंपनियों का उद्देश्य हर कलाई पर 'टैप एंड पे' की सुविधा लाना है। यह स्मार्टवॉच एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को अपने वियरेबल के साथ एक बिल्कुल नई क्षमता का इस्तेमाल करने का मौका देती है। इसमें 1.85-इंच का चौकोर डायल मिलता है और Noise ने इसे कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स से लैस बनाया है।

Noise की इस Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 2,999 रुपये रखी गई है और यह अब खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह काले और नीले कलर ऑप्शन में आती है। जिन ग्राहकों का एयरटेल पेमेंट्स बैंक में सेविंग्स अकाउंट है, वे इस स्मार्टवॉच को एयरटेल थैंक्स (Airtel Thanks) ऐप से खरीद सकते हैं। जो ग्राहक बैंक में नए हैं, वे एयरटेल थैंक्स ऐप पर डिजिटल रूप से बैंक अकाउंट खोलकर तुरंत स्मार्टवॉच ऑर्डर कर सकते हैं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक स्मार्टवॉच का उपयोग करके एक ग्राहक प्रति दिन 1 रुपये से 25,000 रुपये के बीच भुगतान करने में सक्षम होगा।
Advertisement

खासियतों की बात करें, तो इसमें 1.85-इंच का चौकोर डिस्प्ले मिलता है। इसका 4.69 cm TFT LCD डिस्प्ले 550 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। मास्टरकार्ड नेटवर्क द्वारा सपोर्टेड NFC चिप लोगों को इस वॉच से कॉन्टैक्ट-लैस पेमेंट करने में सक्षम बनाती है। इससे यूजर्स रिटेल स्टोर्स, POS टर्मिनल और विभिन्न टचपॉइंट्स पर पेमेंट कर सकते हैं। स्मार्टवॉच पर ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि वॉच 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में 150 क्लाउड-आधारित वॉच फेस कलेक्शन भी मिलता है।

Noise की यह खास स्मार्टवॉच यूजर्स को 130 विभिन्न स्पोर्ट्स मोड देती है। इसका बिल्ड IP68 रेटेड बताया गया है, जिससे इसे कुछ हद तक पानी में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें यूजर्स उनके तनाव के स्तर को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में SpO2 मॉनिटरिंग की सुविधा है, जो यूजर्स को उनके ब्लड ऑक्सिजन सेचुरेशन को ट्रैक करने में मदद करता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.