Xiaomi के 'स्मार्ट' जूते की बिक्री 4 अप्रैल से

Xiaomi ने ऐलान किया है कि वह 4 अप्रैल से Mi Men's Sports Shoes 2, Mi Sports Bluetooth Earphones और Mi 2-in-1 USB Cable (30cm) की बिक्री भारत में शुरू करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2019 19:22 IST
ख़ास बातें
  • Mi Men's Sports Shoes 2 की कीमत 2,999 रुपये है
  • Mi Men's Sports Shoes 2 को 5-इन-1 यूनि-मोल्डिंग तकनीक से तैयार किया गया
  • शाओमी के दो अन्य प्रोडक्ट भी इस दिन होंगे बिक्री के लिए उपलब्ध
Xiaomi ने ऐलान किया है कि वह 4 अप्रैल से Mi Men's Sports Shoes 2, Mi Sports Bluetooth Earphones और Mi 2-in-1 USB Cable (30cm) की बिक्री भारत में शुरू करेगी। मी मैन्स स्पोर्ट्स शूज़ 2 को बीते महीने ही कंपनी के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया था। दूसरी तरफ, मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ ईयरफोन्स और मी 2 इन वन यूएसबी केबल को अभी पेश ही किया गया है। गौर करने वाली बात है कि Xiaomi पहले से ही मार्केट में मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ ईयरफोन्स बेसिक और मी टू इन वन यूएसबी केबल (100 सेंटीमीटर) को बेचती रही है।
 

Mi Men's Sports Shoes 2 की कीमत

भारत में Mi Men's Sports Shoes 2 की कीमत 2,999 रुपये है। इसे ब्लैक, ग्रे और ब्लू रंग में बेचा जाएगा। कंपनी ने अभी मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ ईयरफोन्स और मी टू-इन-वन यूएसबी केबल (20 सेंटीमीटर) की कीमत का खुलासा नहीं किया है। तीनों ही डिवाइस की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर मी डॉट कॉम पर होगी। सेल की शुरुआत मध्यरात्रि को होगी।
 

Mi Men's Sports Shoes 2 फीचर

Xiaomi ने दावा किया है कि इन शूज़ को 5-इन-1 यूनि-मोल्डिंग तकनीक से तैयार किया गया है। इन स्पोर्ट्स शूज़ को बनाने में पांच अलग-अलग मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है जिस वजह से यह जूते शॉक प्रूफ, ड्यूरेबल और स्लिप-रेसिसटेंट हैं। Mi Men's Sports Shoes 2 को बनाने के लिए सिंथेटिक रबर ऑउटसोल, वैक्यूम प्रेस मिडसोल, टीपीयू मिडसोल बैलेंसिंग पैच, कुशन पैच और पीयू सपोर्टिंग लेयर का इस्तेमाल हुआ है।

Xiaomi का कहना है कि 10-फिशबोन स्ट्रक्चर ऑर्क सपोर्ट के दौरान इंप्रूव बैलेंस, आरामदायक कूशनिंग और अकस्माती स्प्रेन के खतरे को कम करता है। केवल इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि यह शूज़ अल्ट्रा-कंफर्टेबल हैं। Mi Men's Sports Shoes 2 को ब्रीथेबल मेश फैब्रिक से तैयार किया गया है, इसी कारण आप चाहें तो इन्हें आसानी से धो भी सकते हैं।
Advertisement

आज की तारीख में मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ ईयरफोन्स और मी टू-इन यूएसबी केबल (30 सेंटीमीटर) के फीचर रहस्य ही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.