लॉन्च से पहले नजर आया Mi Band 7, फीचर्स ऐसे कि हेल्थ और फिटनेस का रखेगा ध्यान

शाओमी के स्मार्टफोन डिपार्टमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और प्रेसिडेंट Zeng Xuezhong ने Weibo पर एक पोस्ट में कहा कि Mi Band 7 में रनवे शेप की बड़ी डिस्प्ले है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 24 मई 2022 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Mi Band 7 में रनवे शेप की बड़ी डिस्प्ले है।
  • Mi Band 7 में 1.62 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी
  • Mi Band 7 को पावर सेविंग मोड मिल सकता है।

Xiaomi के आगामी हेल्थ बैंड में GPS सपोर्ट मिल सकता है।

Photo Credit: JD.com

Mi Band 7 चीन में लॉन्च होने से ठीक पहले JD.com पर Xiaomi के स्टोरफ्रंट पर रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हुआ है। यह बैंड रेगुलर और एनएफसी वाले दो वर्जन में उपलब्ध है। चीनी कंपनी ने हाल ही में 24 मई को हेल्थ बैंड की लॉन्च की तारीख कंफर्म की और इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस को भी जारी किया।

पनी का कहना है कि Mi Band 7 में 1.62 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 25 प्रतिशत बड़े व्यूइंग एरिया से लैस होगी। फिटनेस बैंड भी एनएफसी फंक्शन को सपोर्ट करेंगे। Xiaomi का नया हेल्थ बैंड 24 मई को Redmi Note 11T सीरीज के साथ लॉन्च होने वाला है। यह फिलहाल कंपनी के स्टोरफ्रंट पर JD.com पर रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है। Mi Band 7 दो वेरिएंट रेगुलर और NFC में रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

शाओमी के स्मार्टफोन डिपार्टमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और प्रेसिडेंट Zeng Xuezhong ने Weibo पर एक पोस्ट में कहा कि Mi Band 7 में रनवे शेप की बड़ी डिस्प्ले है। Xuezhong ने यह भी कहा कि Mi Band 7 में NFC फंक्शन मिलेगा और यह 300 से अधिक बस कार्डों को कवर करेगा। कंपनी ने दावा किया कि यह अब तक का सबसे दमदार Mi Band होगा।
 

Mi Band 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि Xiaomi के आगामी हेल्थ बैंड में GPS सपोर्ट, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और 192x490 पिक्सल डिस्प्ले मिलेगी। यह फिटनेस बैंड मॉडल नंबर M2129B1 और M2130B1 होने की उम्मीद है। ऐसी अफवाह है कि फिटनेस बैंड की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए Mi Band 7 को पावर सेविंग मोड मिल सकता है। कथित तौर पर यह पावर सेविंग मोड में सिर्फ स्टेप्स और बेसिक स्लीप इंफॉर्मेशन को रिकॉर्ड करेगा। फिटनेस बैंड में एक स्मार्ट अलार्म फीचर भी आ सकता है जो कि हल्की नींद का पता चलने पर बैंड को उसको तय अलार्म से 30 मिनट पहले ही वेक अप कर सकता है। Mi Band 7 भारत या अन्य देशों में कब उपलब्ध होगा और कितनी कीमत होगी इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi Band 7, Mi Band 7 Features, Smart Wearable
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.