Mi Band 6 भारत में 26 अगस्त को होगा लॉन्च, अपकमिंग Mi Notebook को लेकर भी समाने आई नई जानकारी

Mi Band 6 की बात करें, तो Xiaomi India ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कंफर्म किया है कि स्मार्ट बैंड भारत में 26 अगस्त दोपहर 12 बजे Smarter Living event के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 अगस्त 2021 17:40 IST
ख़ास बातें
  • Mi Band 6 की कीमत अभी सामने नहीं आई है
  • स्मार्ट बैंड में मिल सकते हैं 30 स्पोर्ट्स मोड
  • Mi Notebook में मिल सकता है 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
Mi Band 6 को भारत में 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे Xiaomi के Smarter Living event के दौरान लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्ट बैंड चीन में मार्च महीने में Mi 11 Ultra, Mi 11 Pro और Mi 11 Lite 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। मी बैंड 6 को भारत में चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, आगामी Mi Notebook मॉडल के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी इस इवेंट के दौरान पेश की जाएगी, जो कि पिछले साल चीन में लॉन्च हुए RedmiBook Pro 15 लैपटॉप का रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत होता है।

Mi Band 6 की बात करें, तो Xiaomi India ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कंफर्म किया है कि स्मार्ट बैंड भारत में 26 अगस्त दोपहर 12 बजे Smarter Living event के दौरान लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि मी बैंड 6 SpO2 सेंसर और 30 स्पोर्ट्स मॉड्स के साथ आएगा। आपको बता दें, यह स्मार्ट वियरेबल मार्च महीने में ग्लोबली लॉन्च किया गया था, तो ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन अज्ञात नहीं है।
 

Mi Band 6 specifications (Global variant)

मी स्मार्ट बैंड 6 में 1.56 इंच (152 x 486 पिक्सल) एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। मी बैंड 6 में 326ppi पिक्सल डेंसिटी और 450 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। यह बैंड 50 मीटर तक वाटरप्रूफ है। Xiaomi का दावा है कि इस बैंड में 125एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 14 दिनों की बैटरी लाइफ देता है। इस फुल चार्ज होने में 2 घंटे तक का समय लगता है और इसमें ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मौजूद है।

यह फिटनेस वियरेबल 30 स्पोर्ट्स मॉडल्स को सपोर्ट करेगी और इसमें छह एक्टिविटी को डिटेक्ट करने की क्षमता है जिसमें वॉकिंग, रननिंग, इंडोर ट्रेडमिल और साइकलिंग आदि शामिल है। मी बैंड 6 में 24/7 ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सिज़न (SpO2) और हार्ट-रेट मॉनिटरिंग और स्लिप ट्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Advertisement

आगामी Mi Notebook मॉडल की बात करें, तो टिप्सटर Bishal Goswami (@bgos10) ने ट्विटर पर शेयर किया है कि यह लैपटॉप पिछले साल चीन में लॉन्च हुए RedmiBook Pro 15 लैपटॉप का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है जो कि Intel और AMD दो वेरिएंट्स में पेश किया गया था। हालांकि, भारत में इसका इंटेल वेरिएंट पेश किया जा सकता है, जिसका इशारा शाओमी इंडिया वेबसाइट पर इवेंट पेज से मिलता है।

पेज से खुलासा होता है कि यह 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 100 प्रतिशत sRGB कलर स्पेस कवरेज, हाई रिफ्रेश रेट, बैकलिट कीबोर्ड, फिंगरप्रिंट स्कैनर, थंडरबोल्ट कनेक्टिविटी और मैटेलिक यूनिबॉडी मैटल डिज़ाइन से लैस होगा। यह स्पेसिफिकेशन आगामी लैपटॉप को पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी बुक प्रो 15 से जोड़ते हैं।
Advertisement

यदि यह लैपटॉप सच में रेडमीबुक प्रो 15 का रीब्रांडेड वर्ज़न हुआ, तो मी नोटबुक लैपटॉप में 90Hz 3.2K (3,200x2,000 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगा और इसका स्क्रीन साइज़ 15.6 इंच होगा। लैपटॉप 89.1 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और डीसी डिमिंग के साथ आएगा। इसके अलावा, मी नोटबुक में 11वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i7-11370H प्रोसेसर मिलेगा, जो Nvidia GeForce MX450 (2GB GDDR5) ग्राफिक्स के साथ जुड़ा होगा और 16GB तक की DDR4 डुअल चैनल रैम और 512GB PCIe SSD स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। लैपटॉप में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 के साथ-साथ एक यूएसबी टाइप-सी, थंडरबोल्ट 4, यूएसबी 2.0, यूएसबी 3.2 जेन 1, एचडीएमआई और एक 3.5 एमएम हेडफोन / माइक्रोफोन कॉम्बो जैक मौजूद होगा। लैपटॉप में DTS ऑडियो के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी शामिल किया जाएगा।
Advertisement

मी बैंड 6 और मी नोटबुक भारत में 26 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

3200x2000 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

वज़न

1.79 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.