Mi Band 3i की सेल Flipkart पर इस दिन से होगी शुरू

Mi Band 3i Sale: मी बैंड 3आई भारत में एक्सक्लूसिव रूप से मी ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध था। लेकिन अब मी बैंड 3आई उर्फ Mi Smart Band 3i को Flipkart से भी खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2019 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Mi Band 3i पिछले महीने हुआ था भारत में लॉन्च
  • मी बैंड 3आई पहले केवल Mi.com पर था उपलब्ध
  • Mi Band 3i Sale अब Flipkart पर भी

Mi Band 3i Features: 110 एमएएच की ली-पॉलीमर बैटरी है मी बैंड 3आई में

Mi Band 3i Sale: Xiaomi के लेटेस्ट फिटनेस बैंड मी बैंड 3आई को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब तक, Mi Band 3i भारत में एक्सक्लूसिव रूप से मी ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध था। लेकिन अब मी बैंड 3आई उर्फ Mi Smart Band 3i को Flipkart से भी खरीदा जा  सकेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि भारत में मी स्मार्ट बैंड 3आई 16 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर मिलने लगेगा। Mi Band 3i Features की अगर बात करें तो यह टच-सेंसिटिव ओलेड डिस्प्ले के साथ आता है, साथ ही दावा किया गया है कि एक बार चार्ज करने पर यह 20 दिनों तक बैकअप देता है।

शाओमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मी बैंड 3आई के फ्लिपकार्ट पर सेल के बारे में जानकारी को साझा किया गया है। Mi Band 3i Price in India की बात करें तो भारत में मी बैंड 3आई की कीमत 1,299 रुपये है और इसकी बिक्री Flipkart पर 16 दिसंबर से शुरू होगी। हालांकि, अभी फ्लिपकार्ट पर कमिंग सून लिखा नज़र आ रहा है।
Advertisement
 

Photo Credit: Twitter/ Mi India

मी बैंड 3आई के साथ फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक, Axis Bank बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट और ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा होगी।
 

Mi Band 3i Features

मी बैंड 3आई के फीचर्स की बात करें तो इसमें 0.78 इंच (128x80 पिक्सल) मोनोक्रोम व्हाइट एमोलेड डिस्प्ले है। यह 300 निट्स ब्राइटनेस और कैपेसिटिव टच पैनल के साथ आता है। मी बैंड 3आई में जान फूंकने के लिए 110 एमएएच की ली-पॉलीमर बैटरी दी गई है, ऐसा कहा गया है कि यह 20 दिनों तक साथ देती है।

Mi Band 3i में दो पोगो पिन चार्जिंग  विधि है और Xiaomi का कहना है कि मी बैंड 3आई को पूरा चार्ज होने में 2.5 घंटे का समय लगता है। मी बैंड 3आई ब्लूटूथ वर्जन 4.2 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है, इसके अलावा यह एंड्रॉयड 4.4, आईओएस 9.0 और इससे ऊपर के वर्जन वाले फोन को सपोर्ट करता है।
Advertisement

मी बैंड 3आई का स्ट्रैप टीपीयू मेटिरियल से बना है, इसके अलावा यह 5ATM वाटर रेसिस्टेंस सर्टिफाइड डिवाइस है। मी बैंड 3आई में दिए गए फीचर्स की बात करें तो इसमें वाइब्रेटिंग अलार्म, कॉल डिस्प्ले/ रिजेक्शन, मैसेज नोटिफिकेशन और व्यूइंग, आइडल अलर्ट, फोन लोकेटर, ऐप नोटिफिकेशन (WhatsApp, Instagram और अन्य), इवेंट रिमाइंडर्स समेत कई फीचर्स मिलेंगे। मी बैंड 3आई मी फिट ऐप के साथ कनेक्ट कर डेली एक्टिविटी और स्लीप प्रोग्रेस आदि को ट्रैक कर सकते हैं। स्पोर्ट्स मोड रनिंग, वॉकिंग, साइक्लिंग और ट्रेडमिल जैसी गतिविधियों को ट्रैक करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Type

AMOLED

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

नहीं

Compatible Devices

Android phones, iPhone

Battery Life (Days)

20
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.