Mi Band 3i भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mi Band 3i Launched in India: Xiaomi ने भारत में एक नया फिटनेस बैंड मी बैंड 3आई को लॉन्च कर दिया है। जानें शाओमी के नए फिटनेस बैंड की भारत में कीमत और फीचर्स।

Mi Band 3i भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Mi.com

Mi Band 3i Price in India: Xiaomi का नया फिटनेस बैंड मी बैंड 3आई भारत में लॉन्च

विज्ञापन
Mi Band 3i Launched in India: Xiaomi ने भारत में एक नया फिटनेस बैंड मी बैंड 3आई को लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह नया वियरेबल एमोलेड टच डिस्प्ले, 5ATM वॉटरप्रूफ रेसिस्टेंस, 20 दिनों तक की बैटरी लाइफ, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट और स्टेप और कैलोरी ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं। पिछले साल भारत में लॉन्च हुए Mi Band 3 का कमज़ोर वर्जन है Mi Band 3i। मी बैंड 3आई की भारत में कीमत मी बैंड 3 के मुकाबले थोड़ी कम है। आइए अब आपको नए शाओमी फिटनेस बैंड मी बैंड 3आई की भारत में कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Mi Band 3i Price in India

मी स्मार्ट बैंड 3आई की भारत में कीमत 1,299 रुपये तय की गई है। Xiaomi की आधिकारिक साइट Mi.com पर मी बैंड 3आई का सिंगल ब्लैक कलर वेरिएंट लिस्ट किया गया है। Mi Band 3i बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। याद करा दें कि Mi Band 3 को पिछले साल सितंबर माह में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 1,999 रुपये की कीमत के साथ उतारा गया था लेकिन अब यह मी डॉट कॉम पर 1,799 रुपये में उपलब्ध है।

Xiaomi ने इस साल सितंबर में लेटेस्ट वियरेबल Mi Band 4 को भारत में लॉन्च किया था। मी बैंड 4 पर मी डॉट कॉम पर 2,299 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। यह कलर एमोलेड डिस्प्ले और 20 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है।
 

Mi Band 3i Features

मी बैंड 3आई के फीचर्स की बात करें तो इसमें 0.78 इंच (128x80 पिक्सल) मोनोक्रोम व्हाइट एमोलेड डिस्प्ले है। यह 300 निट्स ब्राइटनेस और कैपेसिटिव टच पैनल के साथ आता है। मी बैंड 3आई में जान फूंकने के लिए 110 एमएएच की ली-पॉलीमर बैटरी दी गई है, ऐसा कहा गया है कि यह 20 दिनों तक साथ देती है।

Mi Band 3i में दो पोगो पिन चार्जिंग  विधि है और Xiaomi का कहना है कि मी बैंड 3आई को पूरा चार्ज होने में 2.5 घंटे का समय लगता है। मी बैंड 3आई ब्लूटूथ वर्जन 4.2 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है, इसके अलावा यह एंड्रॉयड 4.4, आईओएस 9.0 और इससे ऊपर के वर्जन वाले फोन को सपोर्ट करता है।

Mi Band 3i का स्ट्रैप टीपीयू मेटिरियल से बना है, इसके अलावा यह 5ATM वाटर रेसिस्टेंस सर्टिफाइड डिवाइस है। मी बैंड 3आई में दिए गए फीचर्स की बात करें तो इसमें वाइब्रेटिंग अलार्म, कॉल डिस्प्ले/ रिजेक्शन, मैसेज नोटिफिकेशन और व्यूइंग, आइडल अलर्ट, फोन लोकेटर, ऐप नोटिफिकेशन (WhatsApp, Instagram और अन्य), इवेंट रिमाइंडर्स समेत कई फीचर्स मिलेंगे। मी बैंड 3आई मी फिट ऐप के साथ कनेक्ट कर डेली एक्टिविटी और स्लीप प्रोग्रेस आदि को ट्रैक कर सकते हैं। स्पोर्ट्स मोड रनिंग, वॉकिंग, साइक्लिंग और ट्रेडमिल जैसी गतिविधियों को ट्रैक करता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Display TypeAMOLED
Water Resistantहां
Heart Rate Monitorनहीं
Compatible DevicesAndroid phones, iPhone
Battery Life (Days)20
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »