Lenovo Smart Band Cardio 2 भारत में लॉन्च, मिलेगी 20 दिनों की बैटरी लाइफ

Lenovo Smart Band Cardio 2: लेनोवो ने भारत में एक नया स्मार्ट बैंड कार्डियो 2 फिटनेस ट्रैकर को लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी खासियतों और ऑफर्स के बारे में।

Lenovo Smart Band Cardio 2 भारत में लॉन्च, मिलेगी 20 दिनों की बैटरी लाइफ

Lenovo Smart Band Cardio 2 भारत में लॉन्च, मिलेगी 20 दिनों की बैटरी लाइफ

ख़ास बातें
  • Lenovo Smart Band Cardio 2 की भारत में कीमत 1,499 रुपये
  • हार्ट-रेट मॉनिटरिंग और वाटरप्रूफ है लेनोवो स्मार्ट बैंड
  • Amazon पर लॉन्च ऑफर्स के साथ लिस्ट है Lenovo Smart Band Cardio 2
विज्ञापन
Lenovo Smart Band Cardio 2: लेनोवो ने भारत में एक नया स्मार्ट बैंड कार्डियो 2 फिटनेस ट्रैकर को लॉन्च कर दिया है। Lenovo ने अपने लेटेस्ट स्मार्ट बैंड Cardio 2 को किफायती कीमत पर उतारा है। Lenovo के इस स्मार्ट बैंड की खासियतों की बात करें तो यह निरंतर हृदय गति की निगरानी तो प्रदान करता ही है, साथ ही इसमें कई अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। Lenovo Smart Band Cardio 2 की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें लिथियम-पॉलिमर 100 एमएएच की बैटरी शामिल है जो एक चार्ज पर 20 दिनों तक चलती है। बता दें कि यह बैंड 5ATM वॉटरप्रूफ लेवल से लैस है इसका मतलब आप इसे पहनकर स्विमिंग भी कर सकते हैं।

Lenovo Smart Band Cardio 2 में नोटिफिकेशन और अन्च चीजों के लिए OLED डिस्प्ले है। लेनोवो स्मार्ट बैंड कार्डियो 2 की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है और ग्राहक इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon.in से खरीद सकते हैं। Lenovo Smart Band Cardio 2 की भारत में कीमत 1,499 रुपये तय की गई है और इसे अमेज़न से खरीदा जा सकता है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लेनेवो स्मार्ट बैंड कार्डियो 2 का केवल एक ही कलर वेरिएंट है जो कि ब्लैक रंग में उपलब्ध है। Lenovo Smart Band Cardio 2 के साथ मिलने वाले ऑफर्स की अगर बात करें तो Amazon Pay यूपीआई से भुगतान पर 50 रुपये का कैशबैक और एचएसबीसी कैशबैक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

नए लेनोवो फिटनेस बैंड में स्लीक रिमूवेबल स्ट्रैप डिजाइन और 0.87 इंच का OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर आपको रनिंग, वॉकिंग और साइकिल चलाने जैसी शारीरिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दिखाई देगी। डिस्प्ले पर आप टेक्स्ट मैसेज़, वॉयस कॉल नोटिफिकेशन और यहां तक की नींद को भी मॉनिटर कर सकेंगे।

इसके अलावा आपको सेडेंटरी रिमाइंड मोड भी मिलेगा है। यदि आप लंबे समय से बैठे हैं तो यह फीचर यूज़र को उठने और चलने की याद दिलाता है। साथ ही इसमें नया स्टेप काउंटिंग एल्गोरिथ्म है जो सटीकता का वादा करता है। फिटनेस बैंड में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा और यह आईओएस 8.0 और एंड्रॉयड 5.0 वर्जन से ऊपर के सभी एंड्रॉयड डिवाइस के साथ कंपैटिबल है। इसके अलावा यह डिटेल रिपोर्ट और लॉगिंग के लिए लेनोवो लाइफ ऐप के साथ भी कनेक्ट हो जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »