Lava Probuds ईयरबड्स भारत में Rs 2,199 में लॉन्च, 24 जून को पहली सेल

Lava ने भारत में Lava Probuds सोमवार को लॉन्च कर दी हैं। इसी के साथ कंपनी ने ईयरफोन के ट्रू वायरलेस स्टीरिओ (TWS) सेग्मेंट में एंट्री कर ली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 जून 2021 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Lava की ट्रू वायरलेस स्टीरिओ (TWS) सेग्मेंट में एंट्री।
  • 24 जून से Lava e-store, Amazon और Flipkart पर होंगे उपलब्ध।
  • प्रत्येक इयरबड में है 55mAh बैटरी।

Lava Probuds में MediaTek Airoha चिपसेट दिया गया है।

Lava ने भारत में Lava Probuds सोमवार को लॉन्च कर दी हैं। इसी के साथ कंपनी ने ईयरफोन के ट्रू वायरलेस स्टीरिओ (TWS) सेग्मेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी का कहना है नए ईयरबड्स में एक इन-ईयर डिज़ाइन है जिसे विभिन्न परीक्षणों और आंतरिक कान की रूपरेखा का अध्ययन करने के बाद बनाया गया है। चार्जिंग केस के साथ आने वाले ये इयरबड्स 25 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने की क्षमता रखते हैं। लावा का कहना है कि Probuds IPX5 वाटर और स्वेट रेसिस्टेंट फीचर के साथ आते हैं। ईयरबड्स में 11.6mm ड्राइवर हैं और इनमें MediaTek Airoha चिपसेट दिया गया है। 
 

Lava Probuds price in India, sale

Lava Probuds TWS ईयरबड्स की भारत में कीमत 2,199 रुपये है। ये 24 जून से Lava e-store, Amazon और Flipkart ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से उपलब्ध होंगे। सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें कुछ खरीदारों को इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत सिर्फ एक रुपये में ईयरबड्स को हासिल करने का मौका भी दिया जाएगा। लावा इस ऑफर के लिए सीमित मात्रा में प्रोबड्स उपलब्ध कराएगी। यह सिंगल ब्लैक कलर फिनिश में आते हैं और साथ ही एक साल की वारंटी भी दी जा रही है। 
 

Lava Probuds features

Lava Probuds के अंदर 55mAh बैटरी प्रत्येक इयरबड में है जबकि 500mAh की बैटरी चार्जिंग केस में दी गई है। चार्जिंग केस के बैकअप को मिला दें तो यह इयरबड्स कुल मिलाकर 25 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। इनमें 11.6mm के एडवांस्ड ड्राइवर दिए गए हैं। इनमें MediaTek Airoha चिपसेट दिया गया है। कंपनी दावा करती है कि ये इयरबड्स डीप बेस देने की क्षमता रखते हैं और कॉल्स के दौरान बहुत कम आवाज विकृति पैदा होने देते हैं। 

Lava Probuds के ये TWS इयरबड ‘वेक एंड पेयर टेकनोलॉजी' के साथ आते हैं जिससे कि चार्जिंग केस लिड के ओपन करते ही इयरबड पावर ऑन हो जाते हैं और कनेक्शन मोड में चले जाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth v5 और एक Micro-USB पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। इनका कुल भार 77 ग्राम है। Lava Probuds में IPX5 सर्टीफिकेशन है जिससे ये स्वेट और वाटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करते हैं। दायें इयरबड को दो बार टैप करने पर यूजर इसके वॉइस असिस्टेंट फीचर को चालू कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  2. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  3. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  3. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
  4. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  5. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
  6. Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus N6x हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  8. Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत
  9. Nothing Phone (4a) हो रहा ₹3,000 महंगा!, इस दिन से पहले खरीद लें सस्ता
  10. बच्चे ने गत्ते से बना दिया रोबोट, मां की भी करता है मदद! वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.