इंटेक्स आईरिस्ट जूनियर और आईरिस्ट प्रो स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 3,999 रुपये से शुरू

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 12 मई 2016 18:48 IST
इंटेक्स ने गुरुवार को मीडियाटेक के साथ पार्टनरशिप में नई आईरिस्ट जूनियर और आईरिस्ट प्रो स्मार्टवॉच से पर्दा उठाया। इंटेक्स के इन स्मार्टवॉच को नई दिल्ली में आयोजित दूसरे स्मार्ट सिटीज़ इंडिया 2016 एक्सपो में लॉन्च किया गया।

इंटेक्स आईरिस्ट जूनियर की कीमत 3,999 रुपये है और आईरिस्ट प्रो की कीमत का खुलासा लॉन्च की तारीख नजदीक आने पर किया जाएगा।
Advertisement
 

इंटेक्स का दावा है कि आईरिस्ट जूनियर किसी भारतीय ब्रांड द्वारा बनाया गया 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स' पर आधारित पहला वियरेबल डिवाइस है। इसमें मीडियाटेक (एमट6261) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह जीपीएस कनेक्टिविटी के साथ आता है जिसकी मदद से अभिभावक अपने बच्चों को ट्रैक कर पाएंगे। बच्चों के लिए बनाई गई इस स्मार्टवॉच में 0.96 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है और इसका वज़न 48.5 ग्राम है। यह आईपी65 सर्टिफाइड है, यानी यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसका इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के साथ किया जा सकता है। इसमें 580 एमएएच की बैटरी है।

दूसरी तरफ, इंटेक्स आईरिस्ट प्रो में मीडियाटेक (एमटी2502) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह वाटर रेसिस्टेंस और ब्लूटूथ 4.0 जैसे फ़ीचर से लैस है। आईरिस्ट प्रो स्मार्टवॉच का इस्तेमाल एंड्रॉयड 4.4 किटकैट और उसके बाद आए एंड्रॉयड ओएस वर्ज़न के डिवाइस के साथ किया जा सकता है। नई आईरिस्ट प्रो स्मार्टवॉच पहली नज़र में कंपनी की पहली स्मार्टवॉच इंटेक्स आईरिस्ट स्मार्टवॉच की उत्तराधिकारी नज़र आती है।
Advertisement

लॉन्च के मौके पर इंटेक्स के मोबाइल बिजनेस के मुखिया संजय कुमार कलीरोना ने कहा, "मीडियाटेक हमारे लिए एक अहम साथी है और हम साथ मिलकर ग्राहकों तक बेहतरीन प्रोडक्ट पहुंचाना चाहते हैं। इन स्मार्टवॉच को लॉन्च करने के साथ हमने अपने वियरेबल पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है।"
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.