स्मार्टवॉच के इंटरनेशनल मार्केट में Samsung से आगे निकली Fire-Boltt

भारत में कम कॉस्ट वाले वियरेबल्स की अधिक डिमांड से स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 121 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मई 2023 14:49 IST
ख़ास बातें
  • भारत में स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स 121 प्रतिशत बढ़ी हैं
  • एपल की पहली तिमाही में बिक्री एक करोड़ यूनिट्स से कम रही है
  • भारत के ब्रांड Fire-Boltt का पहली तिमाही में प्रदर्शन अच्छा रहा है

Apple ने स्मार्टवॉच के मार्केट में शिपमेंट्स के लिहाज से अपना पहला स्थान बरकरार रखा है

पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टवॉच की कैटेगरी तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में 1.5 प्रतिशत की कमी आई है। भारत में कम कॉस्ट वाले वियरेबल्स की अधिक डिमांड से स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 121 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस मार्केट में अमेरिकी कंपनी Apple पहले स्थान पर है। भारतीय ब्रांड Fire-Boltt ने Samsung को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की स्मार्टवॉच मॉडल ट्रैकर रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष के पहले तीन महीनों में स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 1.5 प्रतिशत की कमी हुई है। कम प्राइस वाले वियरेबल्स की डिमांड में मजबूती से भारत में स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स इसी अवधि में 121 प्रतिशत बढ़ी हैं। इससे स्मार्टवॉच के ग्लोबल मार्केट को भी कुछ सहारा मिला है। Apple ने स्मार्टवॉच के मार्केट में शिपमेंट्स के लिहाज से अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, कंपनी का मार्केट शेयर पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 32 प्रतिशत से घटकर 26 प्रतिशत रह गया है। 
Advertisement

Apple Watch सीरीज 8 के लॉन्च के बावजूद कंपनी को स्मार्टवॉच की कैटेगरी में अपनी पोजिशन मजबूत करने में मदद नहीं मिली है। यह पहली बार है कि एपल की पहली तिमाही में बिक्री एक करोड़ यूनिट्स से कम रही है। भारत के ब्रांड Fire-Boltt का पहली तिमाही में प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसने सैमसंग को पीछे छोड़कर स्मार्टवॉच के इंटरनेशनल मार्केट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। Fire-Boltt ने इससे पिछली तिमाही की तुलना में 57 प्रतिशत और वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन गुना की बढ़ोतरी दर्ज की है। इससे देश में स्मार्टवॉच के तेज ग्रोथ का संकेत मिल रहा है। इस मार्केट में सैमसंग का मार्केट शेयर घटकर नौ प्रतिशत रह गया है। 

रीजन के आधार पर भारत ने नॉर्थ अमेरिका को पीछे छोड़कर ग्लोबल स्मार्टवॉच शिपमेंट्स में 27 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ टॉप रीजन की अपनी पोजिशन दोबारा हासिल कर ली है। पिछले वर्ष की समान अवधि में भारत का मार्केट शेयर 12 प्रतिशत का था। देश में स्मार्टवॉच की बिक्री बढ़ाने में Noise और Fire-Boltt जैसे अफोर्डेबल ब्रांड्स का बड़ा योगदान है। इस सेगमेंट की बिक्री बढ़ाने वाली बेसिक स्मार्टवॉच कैटेगरी में ऐसी स्मार्टवॉच शामिल हैं जो बेसिक ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर चलती हैं और इनमें अतिरिक्त ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए सपोर्ट नहीं होता है। 
 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Solid build quality, crisp display
  • Accurate fitness, sleep tracking
  • IP6X dust, and 50m water resistant
  • Fast charging
  • Useful advanced health and safety features
  • Bad
  • Inconsistent SpO2 tracking
  • No battery life improvements
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

45mm

Dial Shape

Rectangle

Display Type

OLED Retina

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.