Huawei Watch GT 2 इन फीचर्स के साथ भारत में 5 दिसंबर को होगी लॉन्च

Huawei Watch GT 2 Launch Date in India: हुवावे वॉच जीटी 2 को भारत में 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। आगामी Huawei Watch की अहम खासियतों की बात करें तो यह 14 दिनों की बैटरी लाइफ और हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर से लैस है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2019 13:08 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Watch GT 2 को सितंबर में यूरोप में उतारा गया था
  • Huawei Watch है 5ATM वाटर रेसिस्टेंट और ब्लूटूथ वर्जन 5.1 सपोर्ट से लैस
  • हुवावे वॉच जीटी 2 जीपीएस मोड के साथ 30 घंटों की बैटरी लाइफ देगी

Huawei Watch GT 2 India Launch: हुवावे वॉच जीटी 2 लॉन्च डेट की मिली जानकारी

Huawei Watch GT 2 Launch Date in India: हुवावे वॉच जीटी 2 को भारत में 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। आगामी हुवावे वॉच की लॉन्च तारीख की जानकारी Huawei इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लगे बैनर से सामने आई है। Huawei Watch GT 2 को कंपनी की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर लिस्ट किया जा चुका है। इच्छुक ग्राहक अमेज़न, फ्लिपकार्ट या फिर कंपनी की साइट पर जाकर Notify Me बटन पर क्लिक कर रजिस्टर कर सकते हैं। याद करा दें कि Huawei Watch GT 2 को सबसे पहले सितंबर माह में यूरोप में लॉन्च किया गया था। हुवावे वॉच जीटी 2 की अहम खासियतों की बात करें तो यह हुवावे वॉच 14 दिनों की बैटरी लाइफ और हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर से लैस है।

Huawei पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि Huawei Watch GT 2 लॉन्च के बाद अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कीमत और सेल तारीख को छोड़कर हुवावे वॉच सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट है। जैसा कि हमने आपको बताया कि लॉन्च तारीख की जानकारी हुवावे इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर लगे बैनर से सामने आई है।
 

Huawei Watch GT 2 Launch Date in India: हुवावे वॉच जीटी 2 से 5 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Photo Credit: Huawei India

याद रहे कि यूरोप में, Huawei Watch GT 2 को दो साइज़ में लॉन्च किया गया था, एक 46 एमएम और 42 एमएम। 46 एमएम वेरिएंट की कीमत 249 यूरो (लगभग 19,500 रुपये) है और इसके 42 एमएम वेरिएंट की कीमत 229 यूरो (लगभग 17,900 रुपये) है। भारत में हुवावे वॉच जीटी 2 की कीमत इस रेंज़ में हो सकती है।  
 

Huawei Watch GT 2 Specifications, Features

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 46 एमएम मॉडल में 1.39 इंच (454x454 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है, जबकि 42mm मॉडल में 1.2 इंच (390x390 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच किरिन ए1 प्रोसेसर और 5ATM वाटर रेसिस्टेंट से लैस होगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.1 और जीपीएस शामिल है।
Advertisement

इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, फिटनेस ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। स्मार्टवॉच को लेकर दावा किया गया है कि जीपीएस मोड के साथ यह 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। आम इस्तेमाल में बैटरी के 2 हफ्तों (46 एमएम) और 1 हफ्ते (42 एमएम) तक साथ देने का दावा है। हुवावे वॉच बिल्ट-इन माइक और स्पीकर के साथ आती है।

Huawei Watch GT 2 में लगभग 15 वर्कआउट मोड हैं। आप वेदर, अलार्म, टाइमर, स्टॉपवॉच, फ्लैशलाइट और फाइंड माय फोन जैसी फीचर्स को भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.