बच्चों की स्मार्टवॉच बेचने में Huawei बनी नंबर -2, No-1, का नाम भी नहीं सुना होगा!

Huawei के लिए अच्छी खबर यह कही जा रही है कि कंपनी ने लिस्ट में टॉप 3 ब्रांड्स में अपनी जगह कायम रखी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 सितंबर 2024 19:18 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी 2024 की दूसरी तिमाही में दूसरे नम्बर पर आ गई है।
  • कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर 11% का मार्केट शेयर हथिया लिया है।
  • Xiaomi का किड्स वियरेबल मार्केट में शेयर 4% का है।

Huawei Watch Fit 2 में 1.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Huawei ने किड्स स्मार्टवॉच सेग्मेंट में बड़ी कामयाबी हासिल की है। Counterpoint की रिपोर्ट में कहा गया है कि किड्स स्मार्टवॉच की ग्लोबल मार्केट में कंपनी 2024 की दूसरी तिमाही में दूसरे नम्बर पर आ गई है। बच्चों के वियरेबल सेग्मेंट में कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर 11% का मार्केट शेयर हथिया लिया है। लिहाजा ग्लोबल वियरेबल मार्केट में कंपनी की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। 

Huawei किड्स वियरेबल ग्लोबल मार्केट में अपनी जगह मजबूत बना रहे हैं। IDC की रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी इस साल की दूसरी तिमाही में संबंधित रैंकिग में टॉप पर रही। अब एक और रिपोर्ट (via) सामने आई है, जो कहती है कि Huawei ने Q2 2024 में ग्लोबल किड्स स्मार्टवॉच मार्केट में दूसरा रैंक हासिल किया है। कंपनी का मार्केट शेयर 11 प्रतिशत है। 

Huawei के लिए अच्छी खबर यह कही जा रही है कि कंपनी ने लिस्ट में टॉप 3 ब्रांड्स में अपनी जगह कायम रखी है। Counterpoint का कहना है कि किड्स वियरेबल मार्केट अभी भी पूरी तरह से डेवलप नहीं हुई है। इसमें अभी बहुत गुंजाईश बाकी है। इसलिए मार्केट की ग्रोथ के साथ इसमें अन्य टेक दिग्गज भी हाथ आजमाने कूदेंगे जिससे आने वाले समय में कंपिटिशन बढ़ सकता है। 

किड्स वियरेबल बनाने वाली अन्य कंपनियों की बात करें तो इनमें BBK (Imoo) नम्बर 1 पर बनी हुई है। कंपनी का मार्केट शेयर 48 प्रतिशत का है। वहीं, Xiaomi इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर है। Xiaomi का किड्स वियरेबल मार्केट में शेयर 4% का है। इसके बाद जो 38% शेयर बचता है उसमें Honor, boAt, Noise, Fitbit जैसे प्लेयर्स प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। 
Advertisement

कुल मिलाकर देखा जाए तो ग्लोबल किड्स स्मार्टवॉच को इस वक्त चाइनीज टेक कंपनियां ही लीड कर रही हैं। इनका मार्केट शेयर 64% का है। हालांकि यह पिछले साल के 72% मार्केट शेयर से कम है। ग्लोबल किड्स स्मार्टवॉच शिपमेंट्स में साल 2024 की दूसरी तिमाही में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 4% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यहां पता चलता है कि मार्केट में लगातार ग्रोथ जारी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.