Amazfit T-Rex में मिलेगी 20 दिन की बैटरी लाइफ, 14 स्पोर्ट्स मोड के साथ भारत में लॉन्च

Amazfit T-Rex स्मार्टवॉच में 1.3 इंच (360x360 पिक्सल) अमोलेड डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 390 एमएएच बैटरी दी गई है, हुआमी का दावा है कि डेली यूज़ मोड में 20 दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 जून 2020 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit T-Rex बेसिक वॉच मोड में 66 दिन की बैटरी लाइफ देती है
  • अमेजफिट टी-रेक्स को मिला है MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन
  • बेहतर लोकेशन ट्रैकिंग के लिए इसमें बिल्ट-इन जीपीएस भी मौजूद है

Amazfit T-Rex स्मार्टवॉच का भार 58 ग्राम है

Huami द्वारा Amazfit T-Rex स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि खरीद के लिए Amazon और Amazfit India की वेबसाइट पर उपलब्ध है। असल में कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को जनवरी में CES 2020 के दौरान लॉन्च किया था और पिछले महीने कंपनी ने ऐलान किया था कि Amazfit T-Rex को भारत में जून के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। घोषणा के तहत स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन और 20 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आई है। बेहतर लोकेशन ट्रैकिंग के लिए इसमें बिल्ट-इन जीपीएस भी मौजूद है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह स्मार्टवॉच आपको चार कलर ऑप्शन में मिलेगी।
 

Amazfit T-Rex price in India

Amazfit T-Rex की कीमत भारत में 9,999 रुपये है, जो तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है वो हैं- आर्मी ग्रीन, कैमो ग्रीन, खाकी और रॉक ब्लैक। इस स्मार्टवॉच को आप Amazon और Amazfit India की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि ऑनलाइन के अलावा आप इस वॉच को लीडिंग ऑफलाइन स्टोर्स, जैसे क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और पूर्विका मोबाइल्स के द्वारा अगले हफ्ते से खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Amazfit T-Rex price specifications and features

Amazfit T-Rex स्मार्टवॉच में 1.3 इंच (360x360 पिक्सल) अमोलेड डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 390 एमएएच बैटरी दी गई है, हुआमी का दावा है कि डेली यूज़ मोड में 20 दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। वहीं, बेसिक वॉच मोड में इस वॉच की बैटरी लाइफ 66 दिन तक साथ निभाती है, लेकिन लगातार जीपीएस के इस्तेमाल से इस स्मार्टवॉच की बैटरी 20 घंटे के अंदर खत्म हो जाएगी। कंपनी का कहना है यह घड़ी फुल चार्ज होने में केवल 2 घंटे ही लगाती है। इसके अलावा यह वॉच 5ATM वाटर रसिस्टेंट है, जिसका मतलब है कि यह 50 मीटर तक पानी में घड़ी को नुकसान नहीं होता। यह रग्ड स्मार्टवॉट MIL-STD-810G मिल्ट्री ग्रेड टेस्टिंग के 12 नियमों में सफल साबित हुई है। डाइमेंशन की बात करें, तो 47.7x47.7x13.5 एमएम की इस स्मार्टवॉच का भार 58 ग्राम है।

सेंसर्स की बात करें, तो इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर (PPG), 3-axis एक्सीलेटर, जियोमैग्नेटिक सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Amazfit T-Rex वॉच में ब्लूटूथ वी.5.0 और GPS + GLONASS का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर्स में 14 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। Amazfit T-Rex हार्ट रेट, एक्सरसाइज़ ड्यूरेशन के आंकड़े और अन्य डेटा को मॉनिटर करती है। यह पूरे दिन आपके हार्ट रेट को मॉनिटर करती है और स्मार्ट वॉच के रूप में यह आपको नोटिफिकेशन, वेदर, कॉल रिमाइंडर, एसएमएस रिमाइंडर, मोबाइल पेमेंट आदि की भी सुविधा प्रदान करती है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazfit
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.