Honor Band 9 हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक चलेगी बैटरी

Honor Band 9 में 1.57 इंच की रेकटेंगुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 402 x 256 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 09:30 IST
ख़ास बातें
  • Honor Band 9 में 1.57 इंच की रेकटेंगुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Band 9 में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है।
  • Honor Band 9 की बैटरी एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चल सकती है।

Honor Band 9 में 1.57 इंच की रेकटेंगुलर AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने अब बाजार में Honor Band 9 पेश कर दिया है। यह Honor Band 7 की जगह लेगा, जिसे 2022 के आखिर में पेश किया गया था। कंपनी ने नए फिटनेस ट्रैकर की घोषणा चीन में Honor Magic 6 Ultimate लॉन्च इवेंट में की थी। ब्रांड ने इस कॉन्फ्रेंस में Honor Magic 6 RSR Porsche डिजाइन की भी घोषणा की। Honor Band 9  ब्रांड की ग्लोबल वेबसाइट पर भी लिस्टेड किया गया है। यहां हम आपको Honor Band 9  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor Band 9 की कीमत


Honor Band 9 की चीन में कीमत ¥249 (लगभग 2,903 रुपये) है। यह डिवाइस ब्लैक, पर्पल और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। यह लिमिटेड समय के लिए ¥20 के डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध है।


Honor Band 9 के स्पेसिफिकेशंस


Honor Band 9 में 1.57 इंच की रेकटेंगुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 402 x 256 पिक्सल, 302 पीपीआई और 60hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन बड़ी होने के साथ-साथ शार्प, स्मूथ और कर्व्ड भी है। कॉर्नर पर मैटल फिनिश के साथ बॉडी प्लास्टिक से बनी हुई है। यह डिवाइस 5ATM रेटिंग से लैस है, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। अन्य जरूरी फीचर्स में म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल, कॉल अलर्ट, ऐप नोटिफिकेशन, मौसम, अलार्म और काफी कुछ शामिल है। इस फिटनेस ट्रैकर की बैटरी एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चल सकती है।

इस फिटनेस ट्रैकर में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है। यह एंड्रॉयड 9.0 या उससे ज्यादा वाले स्मार्टफोन का सपोर्ट करता है। यह iOS 11 या ज्यादा वाले आईफोन के साथ भी कंपेटिबल है। इस डिवाइस को Honor Health ऐप के जरिए पेयर किया जा सकता है। इस स्मार्ट वियरेबल में कई हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। यह 96 स्पोर्ट्स मोड, स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट मेजरमेंट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल को मॉनिटर करना, स्ट्रेस लेवल ट्रैकिंग और काफी कुछ का सपोर्ट करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  4. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.