सरकार की इस Apple डिवाइस को लेकर गंभीर चेतावनी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यूज?

Apple के Vision Pro में ये खामियां यूजर को उनके डिवाइस का उपयोग करने के तरीके के आधार पर अनधिकृत प्रोफाइलिंग की अनुमति दे सकती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जून 2024 19:17 IST
ख़ास बातें
  • CERT-In ने पब्लिक एडवाइजरी जारी की है
  • Vision Pro के VisionOS वर्जन पर कुछ खामियों के बारे में चिंता जताई
  • इन खामियों का अटैकर्स फायदा उठा सकते हैं
CERT-In ने Apple Vision Pro के लिए एक चेतावनी जारी की है। डिवाइस कंपनी के VisionOS पर चलता है, जिसमें सरकारी एजेंसी के अनुसार, कुछ खामियां पाई गई है। चेतावनी का लेवल गंभीर है, जिसे लेकर Apple ने भी तुरंत कदम उठाया। Apple के अनुसार, इस खामी को अपडेट के जरिए फिक्स कर दिया गया है। CERT-In के अनुसार, ये खामियां बड़ा सिक्योरिटी जोखिम पैदा करती हैं, जिसका फायदा उठाकर अटैकर्स यूजर्स के डेटा को चुरा सकते हैं और यहां तक की डिवाइस पर रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं।

CERT-In ने पब्लिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें Vision Pro डिवाइस पर चल रहे एक VisionOS वर्जन पर कुछ खामियों के बारे में चिंता जताई गई है। सरकारी एजेंसी का कहना है कि इन खामियों का अटैकर्स फायदा उठा सकते हैं। एडवाइजरी में बताया गया है कि खामियों के जरिए सबसे पहले अटैकर्स कर्नेल प्रिविलेज के साथ अपना मनमाना कोड डाल सकते हैं, जिससे डिवाइस में मौजूद सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास किया जा सकता है। इस तरह हैकर्स सिस्टम पर फुल कंट्रोल हासिल कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो हैकर्स डिवाइस पर रिमोटली दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं या सिस्टम सेटिंग्स में छेड़-छाड़ कर यूजर डेटा को चुरा सकते हैं।
 

CERT-In की Apple Vision Pro को लेकर आधिकारिक चेतावनी
Photo Credit: CERT-In


Apple के Vision Pro में ये खामियां यूजर को उनके डिवाइस का उपयोग करने के तरीके के आधार पर अनधिकृत प्रोफाइलिंग की अनुमति दे सकती हैं। यह यूजर की प्राइवेसी का उल्लंघन करता है और पर्सनल डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करता है। खामियों के कारण डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) अटैक हो सकते हैं। इसका मतलब यह है कि हमलावर बहुत अधिक अनुरोधों के साथ डिवाइस को ओवरलोड कर सकते हैं या इसे क्रैश करने के लिए कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं।
Advertisement

जवाब में, Apple ने Vision Pro डिवाइस के लिए एक अहम सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। CERT-In सभी यूजर्स को इन खामियों को कम या खत्म करने के लिए इस अपडेट को तुरंत इंस्टॉल करने की सलाह देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.