Flipkart Fitness Carnival: Rs 9 हजार तक सस्ती खरीदें Galaxy Watch FE, CMF Watch Pro, Noise Pro 6 जैसी स्मार्टवॉच, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट

Samsung, Redmi, CMF, Huawei जैसे ब्रांड की स्मार्टवॉच सस्ते में खरीदने का है मौका

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2025 09:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung, Redmi, CMF, Noise, Huawei जैसे ब्रांड्स शामिल
  • स्मार्टवॉच पर सेल में Rs 9000 तक डिस्काउंट
  • सेल 17 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 23 अप्रैल तक चलेगी

Noise Pro 6 में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Noise

Flipkart Fitness Carnival: सस्ते में स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय मौके का फायदा उठाने का है। Flipkart अपने कस्टमर्स के लिए धांसू सेल लेकर आई है जिसमें बड़े-बड़े ब्रांड्स की स्मार्टवॉच भारी छूट के साथ खरीदी जा सकती हैं। इनमें Samsung, Redmi, CMF, Huawei जैसे ब्रांड्स शामिल हैं जिनकी स्मार्टवॉच पर सेल में Rs 9000 तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं सेल में उपलब्ध स्मार्टवॉच पर बेस्ट डील्स के बारे में। 

Flipkart पर इन दिनों स्मार्टवॉच की सेल चल रही है जिसे कंपनी ने Flipkart Fitness Carnival नाम दिया है। यह सेल 17 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 23 अप्रैल तक चलेगी। इस सेल में Samsung Galaxy Watch FE, CMF Watch Pro, Redmi Watch Move जैसे मॉडल्स को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। नीचे हम सेल में मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स की पूरी लिस्ट आपको बता रहे हैं।   

Samsung Galaxy Watch FE
Samsung Galaxy Watch FE कंपनी की फीचर पैक्ड स्मार्टवॉच है जिसमें 40mm डायल मिलता है। इसमें ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है, और  Sapphire Crystal डिस्प्ले दिया गया है। यह Sleep Coach, Fall Detection जैसे फीचर्स से भी लैस होकर आती है। इसमें कई तरह के हेल्थ फीचर्स भी सपोर्टेड हैं। स्मार्टवॉच का लिस्ट प्राइस MRP Rs 19,990 है लेकिन Fitness Carnival Deal के तहत इसे Rs 10,999 में खरीदा जा सकता है। 

CMF Watch Pro
CMF Watch Pro में कंपनी ने चमकदार डिस्प्ले दिया है। यह 1.96 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें AI नॉइज रिडक्शन फीचर भी है। ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। स्मार्टवॉच का लिस्ट प्राइस MRP: Rs 6,499 है लेकिन Fitness Carnival Deal के तहत इसे Rs 2,999 में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

Noise Pro 6
Noise Pro 6 में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें AI Watch Face, AI Companion जैसे फीचर्स हैं। यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है। स्मार्टवॉच का लिस्ट प्राइस MRP: Rs 8,999 है लेकिन Fitness Carnival Deal के तहत इसे Rs 6,499 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ अगर ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 5,499 रुपये रह जाती है। 
Advertisement

Samsung Galaxy Fit 3
Samsung Galaxy Fit 3 एक स्लीक फिटनेस ट्रैकर है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह हार्ट रेट, SpO2, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस है। सिंगल चार्ज में यह 13 दिन चल सकता है। इसमें IP68 रेटिंग भी दी गई है। इसका लिस्ट प्राइस MRP: Rs 9,999 है लेकिन Fitness Carnival Deal के तहत इसे Rs 3,699 में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

HUAWEI Watch GT5
HUAWEI Watch GT5 में 46mm डायल मिलता है। यह 14 दिन बैटरी बैकअप के साथ आती है। इसमें टच स्क्रीन सपोर्ट भी है। स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन मैप भी दिए गए हैं। इसका लिस्ट प्राइस MRP: Rs 23,999 है लेकिन Fitness Carnival Deal के तहत इसे Rs 19,999 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ अगर ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 18,999 रुपये रह जाती है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Smooth UI
  • Relatively fast charging
  • Long-lasting battery
  • IP68 dust and water resistance
  • Bad
  • Limited watch faces
  • Buggy companion app
  • No interchangeable watch straps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

dark grey, ash grey, orange

Dial Shape

Square

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो की लेटेस्ट खबरें hindi.gadgets 360 पर और हमारे CES 2026 पेज पर देखें

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख फोन बिके, अब 50 लाख का टारगेट! माधव सेठ का AI+ Smartphone को लेकर बोल्ड विजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Red Magic 11 Air गेमिंग स्मार्टफोन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon की सेल में Canon, HP और अन्य ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Amazon की सेल में Asus, Dell, Lenovo और कई ब्रांड्स के प्रीमियम लैपटॉप्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. iQOO 15 Ultra ने AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में बनाया रिकॉर्ड, 4.51 मिलियन प्वाइंट का मिला स्कोर
  5. बिटकॉइन माइनिंग से इकोनॉमी को मजबूत करने की तैयारी कर रहा यह अफ्रीकी देश....
  6. Samsung Galaxy A57 लॉन्च होगा 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ, फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  7. Oppo A6 5G सस्ता फोन भारत में लॉन्च, 6GB रैम, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Realme P4 Power 5G में होगी 10,001mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  9. पहली बार! सांस लेते पौधे का वीडियो रिकॉर्ड, इंसान की क्रांतिकारी खोज
  10. Vivo X200T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल की Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.