• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Fire Boltt Talk स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर ब्लूटुथ कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च, इस कीमत में Flipkart से खरीदें

Fire-Boltt Talk स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर ब्लूटुथ कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च, इस कीमत में Flipkart से खरीदें

Fire-Boltt Talk डिवाइस की खास बात है कि इसमें ब्लूटुथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर इसे खरीदते हैं तो 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलता है। इसके अलावा साइट पर 10,000 या उससे ऊपर की खरीद पर UPI के द्वारा पेमेंट करने पर 75 रुपये की छूट मिल रही है।

Fire-Boltt Talk स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर ब्लूटुथ कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च, इस कीमत में Flipkart से खरीदें

Fire-Boltt ने इस स्मार्टवॉच को तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रीन और ग्रे में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • Fire-Boltt Talk में है ब्लूटुथ वॉइस कॉलिंग फीचर
  • ये ब्लूटुथ वॉइस कॉलिंग फीचर के साथ इस प्राइस रेंज की पहली स्मार्टवॉच है
  • इसकी बैटरी नॉर्मल मोड में 10 दिन तक का बैकअप दे सकती है
विज्ञापन
Fire-Boltt Talk स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस डिवाइस की खास बात है कि इसमें ब्लूटुथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। इसलिए यह स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक किफायती चुनाव साबित होती है जिससे कि यूजर फोन कॉल्स को अपनी वॉच के द्वारा ही मैनेज कर सकते हैं। एक फिटनेस ट्रैकर होने के नाते यह IPX7 सर्टीफिकेशन के साथ आती है जिससे कि पानी से बचाव कर पाती है। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। ब्लूटुथ वॉइस और कॉल मोड एक्टिव होने की स्थिति में इसकी बैटरी पांच दिन तक बैकअप दे सकती है। जबकि नॉर्मल मोड में यह 10 दिन तक का बैकअप दे सकती है। 
 

Fire-Boltt Talk price in India, availability

Fire-Boltt Talk की कीमत 4,999 रुपये है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर उपलब्ध है जहां पर इसकी कीमत वर्तमान में 4,499 रुपये दी गई है। Fire-Boltt ने इस स्मार्टवॉच को तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रीन और ग्रे में लॉन्च किया है। एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर इसे खरीदते हैं तो 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलता है। इसके अलावा साइट पर 10,000 या उससे ऊपर की खरीद पर UPI के द्वारा पेमेंट करने पर 75 रुपये की छूट मिल रही है। यदि 7,500 रुपये की खरीद RuPay द्वारा की जाती है तो भी इसमें 75 रुपये की छूट मिल रही है। कस्टमर इसके लिए नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी ले सकते हैं जो कि 750 रुपये प्रति माह की दर से शुरू हैं। इसके अलावा Flipkart Pay Later को प्रथम बार प्रयोग करने वाले कस्टमर्स को 500 रुपये या उससे ऊपर की खरीद पर 100 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। 
 

Fire-Boltt Talk specifications, features

Fire-Boltt Talk इस प्राइस रेंज में पहली ऐसी स्मार्टवॉच है जो ब्लूटुथ वॉइस और कॉल असिस्टेंस फीचर देती है। Bluetooth v5 के सपोर्ट के चलते यूजर इसमें म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं जो कि Android व iOS दोनों तरह के स्मार्टफोन में संभव है। हालांकि iOS में अभी यह कॉलिंग फीचर को सपोर्ट नहीं करती है। डिवाइस में 44mm Bevel Curved Glass के साथ 3D HD (240x280 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है। यह सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ स्टेनलैस स्टील बॉडी में फिट की गई है। इसमें नेविगेशन के लिए साइड में एक सिंगल बटन दिया गया है। 

ब्लूटुथ वॉइस और कॉल मोड एक्टिव होने की स्थिति में इसकी बैटरी पांच दिन तक बैकअप दे सकती है। जबकि नॉर्मल मोड में यह 10 दिन तक का बैकअप दे सकती है। बैटरी 120 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। इसका स्टैंडबाय टाइम 30 दिन का होने का दावा किया गया है। इस फिटनेस ट्रैकर में एक्सेलरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, SpO2 स्कैनर और ऑप्टिकल हर्ट रेट सेंसर भी दिया गया है। इसमें रनिंग, साइकलिंग, वॉकिंग, स्किपिंग, बास्केटबॉल, बेडमिंटन और स्विमिंग जैसे कई तरह के स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »