• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • CMF Watch Pro Silver Edition स्मार्टवॉच लॉन्च हुई 13 दिन बैटरी बैकअप, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

CMF Watch Pro Silver Edition स्मार्टवॉच लॉन्च हुई 13 दिन बैटरी बैकअप, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

यह 1.96 इंच 410×502 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है।

CMF Watch Pro Silver Edition स्मार्टवॉच लॉन्च हुई 13 दिन बैटरी बैकअप, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: CMF

यह 1.96 इंच 410×502 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है।

ख़ास बातें
  • इसमें 600 निट्स से ज्यादा की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • स्मार्टवॉच में सभी पॉपुलर हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं।
  • स्मार्टवॉच में एपल वॉच की तर्ज पर डिजाइन देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
Nothing ने अपना पहला स्मार्ट वियरेबल Watch Pro पिछले साल लॉन्च किया था जो कि एक स्मार्टवॉच है। कंपनी ने इसे Bluetooth कॉलिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया था। अब नथिंग ने इसका सिल्वर एडिशन लॉन्च किया है जो देखने में काफी शानदार और मॉडर्न लुक के साथ आती है। इसमें एल्युमिनियम का फ्रेम है और सिल्वर की लुभावनी फिनिश दी गई है। कंपनी ने यहां कलर ऑप्शंस में भी कई चॉइस दे दिए हैं जिसमें Silver, Orange, Dark Grey, और Ash Grey कलर्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

CMF Watch Pro Silver Edition price

CMF Watch Pro Silver Edition की भारत में कीमत 4,999 रुपये है।  इसकी सेल मध्य जनवरी से शुरू होने वाली है। वियरेबल को Flipkart, Myntra, Croma, Vijay Sales जैसे पॉपुलर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकेगा। कहा जा रहा है कि यह जल्द ही दुनिया की अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च की जाएगी। 
 

CMF Watch Pro Silver Edition Specifications

CMF Watch Pro Silver Edition के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो स्मार्टवॉच में एपल वॉच की तर्ज पर डिजाइन देने की कोशिश की गई है। इसमें पॉलिश्ड मेटल फ्रेम आता है। जबकि पैनल प्लास्टिक का है। यह 1.96 इंच 410×502 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें 600 निट्स से ज्यादा की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्मार्टवॉच में सभी पॉपुलर हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं जिसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग आदि शामिल हैं। 

इस स्मार्टवॉच में 110 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉट में AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। डिवाइस में 340mAh बैटरी मिलती है जो कि इसे 13 दिनों तक रेगुलर यूज में चला सकती है। इसके खास बात ये भी है कि कंपनी ने इसे IP68 रेट किया है। जिससे यह पानी में जल्दी से खराब नहीं होती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »