40 घंटे की बैटरी लाइफ वाले Boult ProBass ZCharge वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन लॉन्च, जानें कीमत

Boult ProBass ZCharge वायरलेस इयरफोन्स में 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है और इनमें 14.2 mm के ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 4 जनवरी 2022 14:47 IST
ख़ास बातें
  • Boult ProBass ZCharge लेटेस्ट Bluetooth v5.2 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।
  • 10 मिनट चार्ज में ये15 घंटे तक प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।
  • कंपनी प्रोडक्ट के साथ एक साल की वॉरंटी भी दे रही है।

Boult ProBass ZCharge इयरफोन्स को Amazon से ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

Boult ने अपने Boult ProBass ZCharge वायरलेस नेकबैंड स्टाइल ईयरफोन भारत में लान्च किए हैं। ईयरफोन्स में 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है और इनमें 14.2 mm के ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है। Boult ProBass ZCharge के फीचर्स में Bluetooth v5.2 कनेक्टिविटी है और ये पानी और पसीने से बचाव के लिए IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं। चार्जिंग के लिए डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट है। ये इयरफोन्स 10 मिनट की चार्जिंग में 15 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। कंपनी के अनुसार, यूजर्स इनमें हाथ के गेस्चर से भी प्लेबैक को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने Google Assistant और Siri का भी सपोर्ट दिया है जिससे वॉयस कमांड के जरिए भी डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकता है। 
 

Boult ProBass ZCharge price in India, availability

Boult ProBass ZCharge की भारत में कीमत 1,299 रुपये है। इन वायरलेस नेकबैंड इयरफोन्स को Amazon से ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी इनके साथ एक साल की वॉरंटी भी दे रही है।
 

Boult ProBass ZCharge specifications

Boult ProBass ZCharge के स्पेसिफिकेशन्स में यूजर को लेटेस्ट Bluetooth v5.2 की कनेक्टिविटी मिलती है। इन वायरेस इयरफोन्स में 14.2 mm के ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है। इनकी खास बात है कि इसमें कंपनी ने ऐरोस्पेस-ग्रेड एलॉय माइक्रो वूफर्स का इस्तेमाल किया है। जिससे ड्राइवर्स कंपनी के बेसिक ऑडियो सिग्नेचर को मेंटेन रखते हुए एक्स्ट्रा बेस देते हैं। IPX5 रेटिंग इनको पानी या पसीने में खराब होने से बचाती है जिसका मतलब है आप इन्हें वर्कआउट के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Boult ProBass ZCharge की बैटरी कैपिसिटी के बारे में कपंनी का कहना है कि इनकी बैटरी लाइफ 40 घंटे तक की है। बैटरी को 10 मिनट चार्ज करके 15 घंटे तक प्लेबैक टाइम मिल जाता है। इनमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग का सपोर्ट है। Google Assistant और Siri का सपोर्ट होने के कारण इन्हें वॉयस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इनको आप म्यूजिक ट्रैक को बदलने, डायरेक्शन चेक करने और कॉल करने के लिए भी कमांड दे सकते हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.