7 दिन बैटरी लाइफ, हेल्थ ट्रैकिंग, IP68 रेटिंग के साथ सस्ती Boat Wave Edge स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

यह 1.85 इंच डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें एचडी रिजॉल्यूशन दिया गया है और डिस्प्ले में 550 निट्स की ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 18:17 IST
ख़ास बातें
  • यह एक अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच है जिसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स हैं।
  • इसमें स्क्वायर डायल दिया गया है जिसमें रोटेट करने वाला क्राउन बटन है।
  • इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी दी गई है।

वॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ फीचर है।

Photo Credit: Boat lifestyle

boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इसे boAt Wave Edge के नाम से लॉन्च किया गया है। यह एक अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच है जिसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स अग्रेसिव प्राइसिंग पर दिए गए हैं। इसमें स्क्वायर डायल दिया गया है जिसमें रोटेट करने वाला क्राउन बटन दिया गया है जो कि राइट साइड में है। ऐसा ही प्लेसमेंट एप्पल वॉच में भी देखने को मिलता है। यह 1.85 इंच डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी दी गई है। 
 

boAt Wave Edge स्मार्टवॉच की कीमत, उपलब्धता

boAt Wave Edge की कीमत 1,999 रुपये है। इसे कंपनी की ओर से Amazon पर उपलब्ध करवाया गया है। वॉच एक्टिव ब्लैक, बीज, डीप ब्लू और सेज ग्रीन कलर्स में आती है। 
Advertisement
 

boAt Wave Edge स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस

यह 1.85 इंच डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें एचडी रिजॉल्यूशन दिया गया है और डिस्प्ले में 550 निट्स की ब्राइटनेस है। वॉच में 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है। इसमें स्क्वायर डायल दिया गया है जिसमें रोटेट करने वाला क्राउन बटन दिया गया है जो कि राइट साइड में है। ऐसा ही प्लेसमेंट एप्पल वॉच में भी देखने को मिलता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी दी गई है।
 
स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर है और ब्लड ऑक्सीजन लेवल के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्लीप ट्रैकर भी दिया गया है। इसमें 100 से  ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। वॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ फीचर है। यह बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ आती है। जिसके माध्यम से इसमें हैंड्स फ्री कॉलिंग भी संभव है। यह Siri और Google Assistant को भी सपोर्ट करती है। इसमें कई बिल्ट इन गेम्स भी दिए गए हैं। 
Advertisement

डिस्प्ले पर इसमें नोटिफिकेशन और अपडेट्स भी देखे जा सकते हैं। वियरेबल में 210mAh की बैटरी है। इसके बारे में कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह 7 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसका मुकाबला Noise, Fire Boltt, DIZO, Realme जैसे ब्रैंड्स की स्मार्टवॉच के साथ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.