Boat स्मार्टवॉच से कर पाएंगे डिजिटल पेमेंट, बिना पिन दर्ज किए होगी ट्रांजेक्शन

वियरेबल इंडस्ट्री में जानी-मानी कंपनी Boat की स्मार्टवॉच में अब यूजर्स को टैप एंड पे का फीचर मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 सितंबर 2024 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Boat की स्मार्टवॉच में अब यूजर्स को टैप एंड पे का फीचर मिलने वाला है।
  • बोट स्मार्टवॉच यूजर्स POS टर्मिनल पर टैप एंड पे फंक्शन का यूज कर पाएंगे।
  • Boat इस सर्विस के लिए मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी कर रहा है।

boAt Lunar Oasis में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: boAt

वियरेबल इंडस्ट्री में जानी-मानी कंपनी Boat की स्मार्टवॉच में अब यूजर्स को टैप एंड पे का फीचर मिलने वाला है। बोट स्मार्टवॉच यूजर्स अब पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनल पर टैप एंड पे फंक्शन का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस सर्विस को चालू करने के लिए बोट मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी कर रहा है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में 30 अगस्त को इसकी घोषणा की गई। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आगामी फीचर को Boat के ऑफिशियल एप्लिकेशन के जरिए एक्सेस किया जाएगा और मास्टरकार्ड की टोकनाइजेशन कैपेबिलिटीज द्वारा सिक्योर होगी। बोट ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि उसकी पेमेंट सपोर्टेड स्मार्टवॉच का इस्तेमाल POS टर्मिनल पर टैप और पे के जरिए ट्रांजेक्शन करने के लिए किया जा सकता है। रिलीज में कहा गया है कि 5 हजार रुपये तक ट्रांजेक्शन के लिए यूजर्स को कोई पिन दर्ज नहीं करना होगा। मास्टरकार्ड की डिवाइस टोकननाइजेशन टेक्नोलॉजी को पावर प्रदान करने वाले क्रिप्टोग्राम के इस्तेमाल के जरिए सिक्योरिटी होगी।

बोट के को-फाउंडर और सीईओ समीर मेहता का कहना है कि "मास्टरकार्ड के साथ हमारी साझेदारी यूजर्स बढ़ाने में मदद करेगी, जो कि कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के नए तरीकों को अपनाने के लिए लगातार उत्सुक रहते हैं।" कंपनी ने घोषणा की है कि भारत के कई बैंकों के मास्टरकार्ड कार्ड यूजर्स को टैप-एंड-पे फीचर की पेशकश की जाएगी। आने वाले समय में इसे अतिरिक्त बैंकों तक बढ़ाने का प्लान है।

Boat के अलावा Airtel Payments Bank ने Noise और NPCI की साझेदारी में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ एक स्मार्टवॉच पेश की है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक स्मार्टवॉच एक इंटीग्रेटेड RuPay चिप से लैस है जो यूजर्स की कलाई से ट्रांजेक्शन आसान बनाती है। इसे पेमेंट कम फिटनेस डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया गया है, जिस डिवाइस में हेल्थ और फिटनेस मॉनिटर फीचर्स शामिल हैं। Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच डायरेक्ट, ऑन-द-गो पेमेंट के लिए डायल में एक एम्बेडेड RuPay चिप से लैस है। यह NCMC इंटीग्रेशन भी प्रदान करता है, जो टैप और पे ट्रांजेक्शन के लिए सपोर्ट करता है। इस इंटीग्रेशन के साथ स्मार्टवॉच भारत में मर्चेंट लोकेशन और मेट्रो, बसों, पार्किंग फेसिलिटी और अन्य जगहों पर पेमेंट का सपोर्ट करती है। यूजर्स स्मार्टवॉच से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को ऑन/ऑफ कर सकते हैं। यूजर्स 5,000 रुपये की लिमिट के साथ बिना अपना पिन डाले कॉन्टैक्टलेस टर्मिनल पर भी पेमेंट कर सकते हैं। तय लिमिट से ज्यादा पेमेंट के लिए पिन कोड दर्ज करना जरूरी होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Boat, Smartwatch, Airtel Payments Bank, Noise

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.