असूस ज़ेनवॉच 3 भारत में लॉन्च, कीमत 17,599 रुपये से शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2016 15:57 IST
ख़ास बातें
  • यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • तीन में दो मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है
  • असूस ज़नेवॉच 3 की कीमत 17,599 रुपये से शुरू होती है
असूस ज़नेवॉच 3 को शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। याद रहे कि इस स्मार्टवॉच को आईएफए 2016 में पेश किया गया था। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। तीन में दो मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। असूस ज़नेवॉच 3 की कीमत 17,599 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा मॉडल 18,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तहत ज़ीरो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया है।

ज़ेनवॉच के तीन मॉडल भारत में पेश किए गए हैं। WI503Q-1LDBR0015 मॉडल में गनमेटल केस और ड्राक ब्राउन लेदर स्ट्रैप है। इसकी कीमत 18,999 है और इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। WI503Q-2RBGE0007 मॉडल में सिल्वर केस है और यह रबर स्ट्रैप से लैस है। इसकी कीमत 17,599 रुपये है और इसकी भी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। और आखिर में WI503Q-1RGRY0007 मॉडल में गनमेटल केस है और ब्राउन ग्रे रबर स्ट्रैप के साथ आता है। इसकी कीमत 17,599 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री जनवरी से शुरू होगी। रोज़ गोल्ड केस कलर वेरिएंट को भारत में नहीं उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement
 

एंड्रॉयड पर चलने वाले असूस ज़ेनवॉच 3 में 1.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 400x400 पिक्सल है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 287 पीपीआई है। कंपनी वॉच के साथ 50 कस्टम वॉच फेस देगी। इसके अलावा फेसडिज़ाइनर ऐप के बारे में भी बताया गया है जिसकी मदद से यूज़र अपनी पसंद का वॉच फेस कस्टमाइज या बना पाएंगे।

यह एक डिजिटल क्राउन, कस्टमाइज़ेबल बटन और ज़ेनफिट एक्टिविटी ट्रैकिंग ऐप को शुरू करने वाले बटन के साथ आता है।
Advertisement

फिटनेस फ़ीचर के बारे में असूस ने कहा है कि ज़ेनवॉच 3 का ट्रैकर 95 फीसदी सटीक कदमों की गिनती करेगा। यह पुश-अप, रनिंग और सिट-अप जैसे एक्टविटी को भी कैपचर करेगा।
Advertisement

नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2100 चिपसेट से लैस असूस ज़ेनवॉच 3 में 512 एमबी रैम है। और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। स्मार्टवॉच की मोटाई 9.95 मिलीमीटर है और कंपनी का कहना है कि इसकी 341 एमएएच की बैटरी दो दिन तक चल जाएगी। कंपनी ने फास्ट चार्ज़िंग तकनीक हाइपरचार्ज के बारे में भी बताया है। इस तकनीक की मदद से स्मार्टवॉच की बैटरी 15 मिनट में 60 फीसदी चार्ज हो जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  3. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  4. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  5. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  6. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  7. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  8. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  9. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  10. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.