82 साल के बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर! Apple Watch ने ऐसे बचाई जान, जानें

उसके गिरते ही एपल वॉच ने झटके को डिटेक्ट कर लिया और इमरजेंसी हेल्प के लिए पूछा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2024 09:32 IST
ख़ास बातें
  • घटना के वक्त शख्स एक ट्रैफिक सर्कल को पार कर रहा था
  • इसी दौरान उसे स्पीड से आती एक कार ने टक्कर मार दी
  • उसके गिरते ही एपल वॉच ने झटके को डिटेक्ट कर लिया

Apple Watch के बारे में अक्सर ऐसी खबरें आती रहती हैं जब यह किसी की जान बचाने का कारण बनी हो।

Apple Watch ने एक और जिंदगी बचा ली जब 82 साल के एक बुजुर्ग को बीच सड़क में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना यूनाइटेड किंगडम की है जहां टोनी जॉन्सी नाम का 82 साल का बुजुर्ग रोड पार कर रहा था। एक ट्रैफिक सर्कल को जब वह क्रॉस करने लगा तो बेकाबू कार ने उसे टक्कर मार दी। ऐसे में बुजुर्ग के हाथ पर बंधी एपल वॉच ने उसकी जान बचाने में मदद की। जानें पूरा मामला। 

स्मार्टवॉच अब हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुकी हैं। इनमें मिलने वाले फीचर्स कई बार आदमी की जान बचाने के काम भी आ जाते हैं। एपल वॉच के बारे में अक्सर ऐसी ही खबरें मिलती रही हैं। Apple Insider के अनुसार, एक बार फिर से एपल वॉच ने UK में एक शख्स की जान बचाने में मदद की। घटना 19 जनवरी 2024 की है। यहां के टोनी जॉन्सी नाम के 82 साल के बुजुर्ग को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग शख्स को गहरी चोटें आईं। उसकी कॉलर बोन टूट गई, आंतों में भी गहरी चोट लगी। 
Advertisement

शख्स एक ट्रैफिक सर्कल को पार कर रहा था ताकि पार्क की गई अपनी गाड़ी तक पहुंच सके। इसी दौरान उसे स्पीड से आती एक कार ने टक्कर मार दी। उसके गिरते ही एपल वॉच ने झटके को डिटेक्ट कर लिया और इमरजेंसी हेल्प के लिए पूछा। लेकिन व्यक्ति ऐसी हालत में नहीं था कि अलर्ट का जवाब दे सके। जब कोई जवाब नहीं मिला तो एपल वॉच ने ऑटोमेटिकली एक इमरजेंसी हेल्प अलर्ट भेज दिया। समय रहते शख्स के पास मदद पहुंच गई। 

हाल ही में एक और घटना सामने आई थी जब Apple Watch ने ऐसे ही एक महिला की जान बचाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, एक 70 वर्षीय ब्रिटिश महिला को 9 जनवरी को यूके से इटली की रयानएयर फ्लाइट में सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके कारण चालक दल के सदस्यों को आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए विमान में एक डॉक्टर की तलाश करनी पड़ी।
Advertisement

फ्लाइट में मौजूद 43 वर्षीय डॉक्टर ने फ्लाइट क्रू से पूछा कि क्या उनके पास महिला की सेहत पर नजर रखने के लिए Apple Watch है। खुशकिसमती से एक फ्लाइट अटेंडेंट के पास ऐप्पल वॉच थी। इसके बाद डॉ. रियाज ने महिला मरीज के ऑक्सीजन लेवल को मापने के लिए वॉच के मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया। फिर जब ऑक्सीजन कम पाई गई तो महिला के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम किया गया। इस तरह उसकी जान बच सकी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  6. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  8. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.