Apple Watch पहनते ही महिला को मिलने लगे अलर्ट, जांच में जानलेवा ट्यूमर का पता चला, बच गई जिंदगी

जांच में महिला को मायक्सोमा का पता चला, यह एक दुर्लभ और तेजी से बढ़ने वाला ट्यूमर होता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 17:32 IST
ख़ास बातें
  • यह घटना अमेरिका से सामने आई है
  • ओपन हार्ट सर्जरी के बाद महिला ठीक हो रही हैं
  • महिला ने एक्‍सरसाइज मॉनिटर करने के लिए खरीदी थी वॉच

ऐपल वॉच ऐन वक्‍त पर अपना काम कर गई और महिला को गंभीर‍ स्थिति में पहुंचने से पहले बचा लिया।

ऐपल वॉच जिंदगी बचा रही हैं। ऐसी कई खबरें हम पढ़ते आए हैं, लेकिन अमेरिका से सामने आया एक वाकया गैजेट्स के फायदों को एक कदम आगे ले जाता है। यहां ऐपल वॉच की मदद से एक महिला को जानलेवा ट्यूमर का पता चल गया। सही समय पर महिला डॉक्‍टरों तक पहुंच गई और उनकी जान बचाई जा सकी है। मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में भर्ती रही महिला अपनी सर्जरी से उबर रही हैं। स्‍थानीय मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि ऐपल वॉच ने वास्‍तव में उनकी जान बचाई है। 

महिला का नाम किम दुर्की है। सीबीएस न्‍यूज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि भले ही वह अब अपनी वॉच को शुक्रिया कह रही हैं, लेकिन शुरुआत में उन्‍हें इसके अलर्ट पर भरोसा नहीं हुआ। मई में ऐपल वॉच ने लगातार दो दिन अलर्ट किया कि उनका हार्ट एट्रियल फाइब्रिलेशन में था। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हार्ट तक ब्‍लड का फ्लो कम हो जाता है और ब्‍लड क्‍लॉट बनने के चांस बढ़ जाते हैं।     

तीसरी रात भी जब ऐपल वॉच ने ऐसा ही अलर्ट भेजा तो किम एक्टिव हो गईं। उन्‍होंने अस्‍पताल जाने का फैसला किया। जांच में पता चला कि उनका दिल अनियमित रूप से धड़क रहा था। उन्‍हें मायक्सोमा था। यह एक दुर्लभ और तेजी से बढ़ने वाला ट्यूमर होता है। यह महिला के हार्ट तक रक्त की आपूर्ति को बंद कर रहा था और एक लेवल पर जाकर स्ट्रोक का कारण बन सकता था। डॉक्‍टरों ने जब महिला से पूछा कि उन्‍हें एट्रियल फाइब्रिलेशन का पता कैसे चला, किम ने बताया कि उनकी घड़ी ने जानकारी दी। जाहिर तौर पर ऐपल वॉच ऐन वक्‍त पर अपना काम कर गई और महिला को गंभीर‍ स्थिति में पहुंचने से पहले बचा लिया। 27 जून को हुई सर्जरी में महिला के शरीर से 4 सेंटीमीटर का ट्यूमर निकाल दिया गया। 

67 साल की क‍िम ने अपनी एक्‍सरसाइज को मॉनिटर करने के लिए ऐपल वॉच खरीदी थी। उन्‍होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इसकी मदद से वह एक गंभीर बीमारी को आने से पहले ही रोक पाएंगी। 5 घंटे की ओपन-हार्ट सर्जरी और 11 दिन अस्‍पताल में रहने के बाद अब वह अपने घर में ठीक हो रही हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  2. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  3. Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर
  4. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  5. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर
  2. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
  3. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  5. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  7. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  8. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  9. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  10. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.