Apple Watch में कैमरा लगाना चाहता है एप्पल, पेटेंट से हुआ खुलासा!

ऐसा इसलिए क्योंकि यह बहुत आम बात है कि कई पेटेंट्स कभी भी असल में प्रोडक्ट्स बनकर आ नहीं पाते। इसी के साथ, इस तरह की टेक्नोलॉजी में कई कारक मौजूद है, जैसे की प्राइवेसी और यूज केस आदि।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 1 जून 2022 18:16 IST
ख़ास बातें
  • कैमरे के लेंस को अपर्चर के अंदर या डायल अपर्चर के पीछे दिया जा सकता है।
  • Apple Watch लेकर आएगी जिसमें कैमरा फिट होगा, यह कंफर्म नहीं है।
  • पेटेंट से पता चला है कि Apple Watch में कैमरा दिया जा सकता है।

Apple Watch

Photo Credit: USPTO

Apple अपने शानदार प्रोडक्ट्स के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय है। हाल ही में एक पेटेंट फाइलिंग से साफ हुआ है कि है कि Apple वियरेबल के दाएं किनारे पर मौजूद Apple वॉच के डिजिटल क्राउन के अंदर एक कैमरा लगाना चाहता था। यह कई दिखाए गए सॉल्यूशंस में से एक था जिसे स्मार्टवॉच पर कैमरा लेंस फिट करने के लिए लाया गया था। कंपनी पहले से ही अपने वियरेबल में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग समेत अन्य हेल्थ और फिटनेस वाले फीचर्स पेश करती है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, असलियत में एप्पल वॉच की ग्लोबल लेवल पर वियरेबल कैटेगरी में अधिक हिस्सेदारी है।

यूनाइटेड स्टेट अमेरिका पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय (USPTO) द्वारा Apple को दिए गए पेटेंट के मुताबिक, पहली बार iMore पब्लिकेशन द्वारा रिपोर्ट किया गया। एप्पल ने फोटो को कैप्चर करने की मंजूरी देने के लिए डिजिटल क्राउन बटन के बॉडी के अंदर एक कैमरा लेंस लगाने का सोचा। डायल के जरिए फैले एक अपर्चर के जरिए यह होता। पेटेंट के मुताबिक, कैमरे के लेंस को अपर्चर के अंदर या डायल के अपर्चर के पीछे दिया जा सकता है, जिससे यह ऑब्जेक्ट पर फोक कर सके।

इस सेटिंग के चलते यूजर डिजिटल क्राउन को सब्जेक्ट की ओर कर के ओर अपना हाथ बढ़ा कर फोटो क्लिक कर पाएगा। यह भी ध्यान रखें की इस सेटिंग के साथ यूजर्स वॉच को सिर्फ अपने दाएं हाथ में पहन पाएंगे ताकि डिजिटल क्राउन में मौजूद लेंस उनके शरीर की उल्टी दिशा में रहे। इसके अलावा, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है कि कंपनी एक ऐसी Apple Watch लेकर आएगी जिसमें कैमरा फिट होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि यह बहुत आम बात है कि कई पेटेंट्स कभी भी असल में प्रोडक्ट्स बनकर आ नहीं पाते। इसी के साथ, इस तरह की टेक्नोलॉजी में कई कारक मौजूद है, जैसे की प्राइवेसी और यूज केस आदि। इसे लेकर आने में कुछ समय लग सकता है और इससे लगता है कि यह सेटिंग इतनी जल्दी नहीं आने वाली है। एप्पल की स्मार्टवॉच दुनियाभर में अपने अनोखे डिजाइन के वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं और जब बात खरीदने की होती है तो सिर्फ लुक और डिजाइन ही नहीं बल्कि फीचर्स भी अन्य मार्केट में मौजूद स्मार्टफोन को टक्कर देते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Watch, Smartwatch, Camera in Apple Watch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.