Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!

Amazfit ने भारत में Cheetah 2 Pro और Cheetah 2 Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं। दोनों मॉडल एडवांस्ड GPS, AMOLED डिस्प्ले, Zepp AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जून 2026 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit ने Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च की
  • Ultra मॉडल में ऑफलाइन मैप्स और 64GB स्टोरेज मिलती है
  • GPS मोड में 60 घंटे तक बैटरी का दावा

Amazfit Cheetah 2 Pro (लेफ्ट) और Cheetah 2 Ultra भारत में लॉन्च

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने भारत में अपनी नई प्रीमियम स्मार्टवॉच सीरीज Amazfit Cheetah 2 लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Amazfit Cheetah 2 Pro और Amazfit Cheetah 2 Ultra शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि Cheetah 2 Pro को खासतौर पर मैराथन रनर्स और हाइब्रिड ट्रेनिंग करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि Cheetah 2 Ultra ट्रेल रनिंग और अल्ट्रा-डिस्टेंस रनिंग को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। दोनों स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले, ड्यूल-बैंड GPS, Zepp OS, 170 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स और एडवांस्ड रनिंग एनालिटिक्स जैसे फीचर्स के साथ आती हैं।

Amazfit Cheetah 2 Pro की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है। वहीं Amazfit Cheetah 2 Ultra को 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टवॉच Titanium कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इन्हें Amazfit India की वेबसाइट, Amazon India और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। Cheetah 2 Ultra के लिए कंपनी अलग से Striped Green Nylon Strap भी उपलब्ध कराएगी।

Advertisement

Amazfit Cheetah 2 Pro specifications

Amazfit Cheetah 2 Pro में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 466x466 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर Sapphire Glass प्रोटेक्शन मिलता है। वॉच में Grade 5 Titanium फ्रेम और बॉटम केस का इस्तेमाल किया गया है। इसमें बिल्ट-इन फ्लैशलाइट, Bluetooth Calling, Amazon Alexa सपोर्ट और Zepp Flow AI Voice Control जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह स्मार्टवॉच Zepp Coach के जरिए पर्सनलाइज्ड रनिंग प्लान्स सपोर्ट करती है। यूजर्स 3K रन से लेकर फुल मैराथन तक के लिए ट्रेनिंग प्लान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा TrainingPeaks, Runna, Strava और Intervals.icu जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी इंटीग्रेशन मिलता है। वॉच रनिंग पावर, लैक्टेट थ्रेशोल्ड, पेसिंग, VO2 Max, HRV, गेट एनालिसिस, फिनिश टाइम प्रेडिक्शन और ट्रेनिंग स्टेटस जैसी एडवांस्ड मेट्रिक्स ट्रैक कर सकती है।

Advertisement

Cheetah 2 Pro में BioTracker 6.0 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्किन टेम्परेचर सेंसर, बैरोमेट्रिक अल्टीमीटर, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर दिए गए हैं। इसमें ड्यूल-बैंड GPS और 6 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है। वॉच में 32GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी की बात करें तो इसमें 540mAh बैटरी मिलती है, जो सामान्य इस्तेमाल में 20 दिन और GPS मोड में 31 घंटे तक चल सकती है।

Amazfit Cheetah 2 Ultra specifications

Amazfit Cheetah 2 Ultra को ज्यादा एडवांस्ड रनर्स और ट्रेल एथलीट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 480x480 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। वॉच का बेजल, फ्रेम, बैक कवर और बटन Grade 5 Titanium से बनाए गए हैं, जबकि डिस्प्ले को Sapphire Glass प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें अपग्रेडेड LED फ्लैशलाइट दी गई है जो White, Red, SOS और Boost मोड्स सपोर्ट करती है।

Advertisement

Cheetah 2 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑफलाइन मैप और नेविगेशन सिस्टम है। वॉच में फुल-कलर टोपोग्राफिक और कंटूर मैप्स लोकली स्टोर किए जा सकते हैं। यूजर्स बिना इंटरनेट के रूट बना सकते हैं, पॉइंट ऑफ इंटरेस्ट सर्च कर सकते हैं और ऑटोमैटिक री-रूटिंग का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी ने इसमें नया Trail Running Mode भी दिया है, जो ढलान की कठिनाई, एलिवेशन गेन और टेरेन रेजिस्टेंस के आधार पर रनिंग लोड का विश्लेषण करता है।

यह स्मार्टवॉच BioCharge Energy Monitoring, ग्राउंड कॉन्टैक्ट टाइम एनालिसिस, रनिंग पावर, लैक्टेट थ्रेशोल्ड और पोस्टर ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी ऑफर करती है। इसमें 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसमें मैप्स और 100 घंटे से ज्यादा ऑडियो कंटेंट स्टोर किया जा सकता है। वॉच में Bluetooth Calling, Alexa, Zepp Flow AI, 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स और 24x7 हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी शामिल हैं।

Amazfit Cheetah 2 Ultra में 780mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह सामान्य इस्तेमाल में 30 दिन तक और Accurate GPS Mode में 60 घंटे तक चल सकती है। इसके अलावा वॉच 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आती है, जिससे इसे रनिंग, फिटनेस और आउटडोर एक्टिविटीज के दौरान आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.