Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच के साथ भारत में लॉन्च हुआ बिना डिस्प्ले वाला फिटनेट ट्रैकर Helio Strap, जानें कीमत

Amazfit ने भारत में Balance 2 स्मार्टवॉच और Helio Strap फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। दमदार बैटरी, फिटनेस ट्रैकिंग और AI-पावर्ड Zepp Coach के साथ ये वियरेबल्स अब भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अगस्त 2025 19:02 IST
ख़ास बातें
  • Balance 2 में 1.5-इंच AMOLED डिस्प्ले, Zepp Coach और डुअल-बैंड GPS
  • Helio Strap में डिस्प्ले नहीं, 27 वर्कआउट मोड और 10 दिन बैटरी का दावा
  • कीमत 8,999 रुपये से शुरू, सेल कंपनी वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर चालू

Amazfit Balance 2 की कीमत भारत में 24,999 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने भारत में अपने नए वियरेबल्स Amazfit Balance 2 और Amazfit Helio Strap को लॉन्च कर दिया है। Amazfit Balance 2 में 1.5-इंच AMOLED डिस्प्ले, 2,000 nits पीक ब्राइटनेस, ब्लूटूथ कॉलिंग और Zepp Coach जैसी AI-पावर्ड फिटनेस गाइडेंस मिलती है। इसमें 170 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, 5ATM वाटर रेजिस्टेंस और डुअल-बैंड GPS का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, Amazfit Helio Strap एक स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड है जिसमें BioTracker 6.0 PPG सेंसर, 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्ट्रेस लेवल ट्रैकिंग और 27 वर्कआउट मोड शामिल हैं। दोनों डिवाइस Zepp ऐप से कनेक्ट होकर हेल्थ और फिटनेस डेटा मैनेज करने की सुविधा देते हैं।

Amazfit Balance 2, Helio Strap price in India, availability

Amazfit Balance 2 की कीमत भारत में 24,999 रुपये रखी गई है, जबकि Amazfit Helio Strap 8,999 रुपये में मिलेगा। दोनों वियरेबल्स ब्लैक कलर में उपलब्ध होंगे और इनकी सेल 28 अगस्त से कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।

Amazfit Balance 2 specifications, features

Amazfit Balance 2 में 1.5-इंच AMOLED (480×480 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो Sapphire ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इसमें ब्लूटूथ 5.2 और 2.4GHz वाई-फाई सपोर्ट है, जिससे यूजर्स सीधे घड़ी से कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं। यह 170 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है, जिनमें रनिंग, साइक्लिंग, स्विमिंग और Hyrox रेस भी शामिल हैं।

Amazfit स्मार्टवॉच में BioTracker 6.0 PPG सेंसर दिया गया है जो हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग करता है। Zepp Coach फीचर पर्सनलाइज्ड फिटनेस गाइडेंस देता है। इसमें डुअल-बैंड GPS और छह सैटेलाइट सिस्टम का सपोर्ट है। नोटिफिकेशन्स, कैलेंडर अलर्ट्स और कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Advertisement

बैटरी की बात करें तो Amazfit Balance 2 में 658mAh बैटरी है जो सिंगल चार्ज पर 21 दिन तक बैकअप देती है। Accurate GPS मोड में कंपनी ने 33 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया है।

Amazfit Helio Strap specifications, features

Amazfit Helio Strap में डिस्प्ले नहीं दिया गया है और यह पूरी तरह से हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग पर फोकस करता है। इसमें BioTracker 6.0 PPG सेंसर है जो पर-सेकंड हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग करता है। यह 27 वर्कआउट मोड्स के साथ आता है जिनमें आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल और Hyrox रेस भी शामिल हैं।

Advertisement

इसमें 232mAh बैटरी है जो 10 दिन तक बैकअप देती है। Helio Strap में Bluetooth 5.2, BLE सपोर्ट और 5ATM वाटर रेजिस्टेंस फीचर भी दिया गया है।

Amazfit Balance 2 की भारत में कीमत कितनी रखी गई है?

Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच की कीमत भारत में 24,999 रुपये रखी गई है।

Amazfit Helio Strap की कीमत क्या है और यह किसे टारगेट करता है?

Amazfit Helio Strap की कीमत 8,999 रुपये है और यह उन फिटनेस यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो डिस्प्ले के बिना हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस पसंद करते हैं।

Advertisement

Amazfit Balance 2 भारत में कब से उपलब्ध होगा?

Amazfit Balance 2 भारत में 28 अगस्त से कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

क्या Amazfit Helio Strap में डिस्प्ले दिया गया है?

नहीं, Amazfit Helio Strap में डिस्प्ले नहीं है। यह पूरी तरह से एक हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग स्ट्रैप है।

Amazfit Balance 2 की बैटरी लाइफ कितनी बताई गई है?

कंपनी के अनुसार Amazfit Balance 2 एक बार चार्ज करने पर सामान्य इस्तेमाल में 21 दिन तक चल सकता है।

Advertisement

Amazfit Helio Strap की बैटरी कितने समय तक चलती है?

Amazfit Helio Strap को एक बार चार्ज करने पर करीब 10 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Amazfit Balance 2 को किस ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है?

Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच को Zepp ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है, जो Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

क्या Amazfit Balance 2 और Helio Strap दोनों वॉटर-रेजिस्टेंट हैं?

हां, Amazfit Balance 2 और Helio Strap दोनों में 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हार्ट रेट मॉनिटर

हां

कंपेटिबल डिवाइस

Android and iOS

बैटरी लाइफ (डेज)

10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.