Amazfit Active स्मार्टवॉच लॉन्च, 14 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार मिलेंगे हेल्थ फीचर्स

Amazfit Active में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 450 x 390 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2023 15:26 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Active में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Amazfit की यह स्मार्टवॉच 5 ATM वॉटर रेसिस्टेंट है।
  • Amazfit Active में एक हार्ट रेट मॉनिटर भी है।

Amazfit Active में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Aliexpress

Amazfit ने आज ग्लोबल बाजार में एक नई स्मार्टवॉच Amazfit Active लॉन्च कर दी है। नई स्मार्टवॉच में एक बड़ी 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी है, जिसके साथ इसका डिजाइन भी काफी हल्का है। स्मार्टवॉच में स्क्वाअर डायल है और दावा किया गया है कि यह 14 दिनों तक चल सकती है। इसमें जीपीएस सर्विसेज और 5 एटीएम वॉटर रेसिस्टेंट भी शामिल है। यहां हम आपको Amazfit Active के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Amazfit Active की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Amazfit Active 13,074 रुपये है, जो कि AliExpress पर उपलब्ध है। यह स्मार्टवॉच Midnight Black और Petal Pink कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकती है।


Amazfit Active के स्पेसिफिकेशंस


Amazfit Active में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 450 x 390 पिक्सल है। डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 73% है और यह कर्व्ड फिनिश के साथ आती है। Amazfit की यह स्मार्टवॉच 5 ATM वॉटर रेसिस्टेंट है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Amazfit का कहना है कि यह वॉच 14 दिनों तक चल सकती है। यह लोकेशन सर्विसेज प्रदान करने के लिए एक GNSS मॉड्यूल भी इस्तेमाल करता है। लेकिन अगर यूजर्स इस फीचर का लगातार इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी 16 घंटे कम चलती है।
Advertisement

हेल्थ फीचर्स के लिहाज से Amazfit Active में एक हार्ट रेट मॉनिटर भी है जो ब्ल्ड ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल और अन्य हेल्थ मैट्रिक्स को ट्रैक कर सकता है। डिजाइन के मामले में Amazfit Active स्क्वाअर डायल के साथ आती है जो कि Apple Watch सीरीज जैसी लगती है। यह स्मार्टवॉच काफी हल्की है और स्ट्रैप के बिना इसका वजन केवल 24 ग्राम है। कंपनी ने प्लास्टिक हाउसिंग इस्तेमाल करके वॉच के वजन को कम किया है। बेहतर कंट्रोल के लिए स्मार्टवॉच में दाईं ओर एक बटन भी दिया गया है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.