Amazfit Active 2 स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ 10 दिन चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Amazfit ने सोमवार को लॉस एंजिल्स में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (2025) में Amazfit Active 2 पेश की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जनवरी 2025 15:32 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Active 2 में 270mAh की बैटरी दी गई है।
  • Amazfit Active 2 में 1.32 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Amazfit Active 2 के सिलिकॉन स्ट्रैप की कीमत $99 (लगभग 8,600 रुपये) है।

Amazfit Active 2 में 1.32 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने सोमवार को लॉस एंजिल्स में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (2025) में Amazfit Active 2 पेश की है। यह स्मार्टवॉच 44 मिमी स्टेनलेस स्टील केस में 1.32 इंच सर्कुलर डिस्प्ले से लैस है। यह वॉच 160 से ज्यादा प्रीसेट वर्कआउट मोड और बायोट्रैकर 6.0 पीपीजी बायोसेंसर के साथ आती है। यह सटीक हार्ट रेट और स्लीप साइकल ट्रैकिंग प्रदान करती है। Active 2 की बैटरी सिंगल चार्ज में 10 दिनों तक चलती है। यहां हम आपको Amazfit Active 2 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Amazfit Active 2 Price


अमेरिका में Amazfit Active 2 के सिलिकॉन स्ट्रैप वर्जन की कीमत $99 (लगभग 8,600 रुपये) है, जबकि रियल लेदर स्ट्रैप वर्जन की कीमत $129.99 (लगभग 11,100 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच वर्तमान में ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए यूएस में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और डिलीवरी जनवरी के मध्य में शुरू होगी। कंपनी ने पुष्टि की कि स्मार्टवॉच फरवरी में अमेरिका के बाहर चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।


Amazfit Active 2 Specifications, Features


Amazfit Active 2 में 466 x 466 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 353ppi पिक्सल रेशियो के साथ 1.32 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। प्रीमियम वर्जन में सफायर ग्लास है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ 2.5D टेम्पर्ड ग्लास है। Active 2 बायोट्रैकर 6.0 PPG बायोसेंसर से लैस है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह ज्यादा सटीक हार्ट रेट और स्लीप साइकल को मॉनिटर करने में मदद करता है। हार्ट रेट के साथ-साथ स्मार्टवॉच 24 घंटे ब्लड-ऑक्सीजन सेचुरेशन, स्ट्रेस लेवल और स्किन टेंप्रेचर और रीडनस स्कोर और इनसाइट को ट्रैक करती है। यह यूजर्स को स्ट्रेस कम करने वाली ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करता है और मेंस्ट्रुअल साइकिल को भी ट्रैक करता है।

Active 2 यूजर्स के लिए 164 प्रीसेट वर्कआउट मोड प्रदान करती है, जिसमें HYROX रेस और स्मार्ट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मोड शामिल हैं। वॉच Zepp Coach, Zepp App और Strava, Adidas Running, Google Fit और Apple Health समेत अन्य थर्ड पार्टी ऐप के साथ कंपेटिबल है। यह वॉच 5 एटीएम रेटिंग से लैस है, जिससे पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2, बीएलई, पांच सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम और सर्कुलरली पोलराइज्ड एंटीना टेक्नोलॉजी शामिल हैं। Active 2 में 270mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 10 दिनों तक चल सकती है और हैवी उपयोग पर 5 दिनों तक चल सकती है। यह लगातार जीपीएस उपयोग के साथ 21 घंटे तक चल सकती है। स्ट्रैप के बिना स्टैंडर्ड वर्जन का वजन 29.5 ग्राम है, जबकि प्रीमियम वर्जन का वजन 31.65 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  16. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.