Ai+ का धमाका! 24 फरवरी को लॉन्च करेगी NovaPods, NovaWatch सीरीज में धांसू AIoT गैजेट्स

कंपनी ऑडियो वियरेबल में Nova Pods और स्मार्ट वियरेबल्स में Nova Watch के विभिन्न मॉडल्स पेश करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2026 19:26 IST
ख़ास बातें
  • ऑडियो वियरेबल में Nova Pods के कई मॉडल होंगे लॉन्च
  • स्मार्ट वियरेबल्स में Nova Watch के विभिन्न मॉडल्स होंगे शामिल
  • Ai+ आने वाली 24 फरवरी को अपने कई डिवाइसेज मार्केट में उतारने वाली है।

Ai+ Nova Watch सीरीज के तहत NovaWatch Active, Kids 4G, और NovaWatch Wearbuds को पेश किया जाएगा।

Photo Credit: Ai+

Ai+ की ओर से मार्केट में धमाका करने की तैयारी है। कंपनी आगामी 24 फरवरी को मार्केट में अपने नए AIoT डिवासेज की झड़ी लगाने जा रही है जिसके तहत कंपनी का मकसद है अपना खुद का ईकोसिस्टम तैयार करना। नए डिवाइसेज में कंपनी ऑडियो वियरेबल में Nova Pods और स्मार्ट वियरेबल्स में Nova Watch के विभिन्न मॉडल्स पेश करने जा रही है। Nova Pods में NovaPods Go, Pro, और Clip मॉडल्स शामिल होंगे। वहीं, Nova Watch सीरीज के तहत NovaWatch Active, Kids 4G, और NovaWatch Wearbuds को पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से। 

Ai+ आने वाली 24 फरवरी को अपने कई डिवाइसेज मार्केट में उतारने वाली है। कंपनी ऑडियो वियरेबल में Nova Pods और स्मार्ट वियरेबल्स में Nova Watch के विभिन्न मॉडल्स पेश करने जा रही है। एक एक करके हम आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं। 

Advertisement


Nova Pods में कंपनी तीन तरह के मॉडल्स पेश करने वाली है- 

NovaPods Go
NovaPods Go को कंपनी एंट्री लेवल ईयरबड्स के रूप में पेश करेगी। इनमें 10mm के ड्राइवर लगे हैं। ये 24 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। 60ms का अल्ट्रा लो-लेटेंसी सपोर्ट इनमें मिलने वाला है। कंपनी ने इनको IPX4 वाटर रसिस्टेंस के साथ बनाया है। इन्हें Forest Green, Midnight Black, और Ice Blue White जैसे वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। 

NovaPods Pro
NovaPods Pro में कंपनी ने Hesa Mic Technology का इस्तेमाल किया है। ये ईयरबड्स 30 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। इनमें हाईब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलने वाला है। साथ ही ये एनवायरमेंटल नॉइट कैंसिलेशन को भी सपोर्ट करते हैं। इनमें डुअल पेअरिंग मोड मिलने वाला है। 

Advertisement

NovaPods Clips
NovaPods Clips को कंपनी एर्गोनॉमिक डिजाइन में पेश करेगी। ये क्लिप स्टाइल ओपन ईयर डिजाइन में आने वाले हैं। कंपनी के अनुसार, ईयर कैनाल पर ये बहुत कम दबाव बनाते हैं। साथ ही ये इंफेक्शन जैसे खतरे को रोकते हैं और लम्बे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 

NovaWatch सीरीज में कंपनी तीन तरह के स्मार्टवॉच मॉडल पेश करने वाली है- 
NovaWatch Active
NovaWatch Active को डेली यूज वियरेबल के तौर पर पेश किया जाएगा। स्मार्टवॉच में 1.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह हाईब्रिड स्क्येअर डिजाइन और सर्कल डिजाइन में आती है। इसमें स्मार्ट क्राउन बटन होगा। वॉच में हेल्थ ट्रैकिंग, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, और IP68 रेटिंग जैसे फीचर होंगे। 

NovaWatch Kids 4G
NovaWatch Kids 4G को कंपनी ने बच्चों की सेफ्टी के लिहाज से डिजाइन किया है। इसमें 1.69 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टवॉच में टू-वे वीडियो कॉलिंग फीचर दिया गया है। इसमें वन क्लिक SOS अलर्ट फीचर भी है। कई तरह के कंट्रोल सेटिंग्स इसमें मिल जाते हैं। 

Advertisement

NovaWatch Wearbuds
NovaWatch Wearbuds एक यूनीक वियरेबल है जिसमें स्मार्टवॉच के अंदर ही ईयरबड्स मिलेंगे। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2GB की लोकल म्यूजिक स्टोरेज के साथ आती है। वॉच में हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी होंगे। इसमें बिल्ट-इन ChatGPT सपोर्ट भी होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  3. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  4. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  5. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  6. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  7. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  8. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  9. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  10. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.