Realme Narzo 30 Pro 5G इस समय भारत में सबसे सस्ता 5G फोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। ऑल-प्लास्टिक बॉडी मजबूत लगती है और यह बहुत भारी नहीं लगता, हालांकि इसका वज़न लगभग 194 ग्राम है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर बहुत अच्छा काम करता है। फोन को अनलॉक करने में एक सेकंड से भी कम समय लगता है। डिस्प्ले 6.5 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी पैनल है, जिसमें ब्राइटनेस लेवल और रंग भी अच्छे हैं। Realme Narzo 30 Pro 5G MediaTek Dimensity 800U चिपसेट पर चलता है, जिसमें बिल्ट-इन 5G मॉडम है और यह काफी दमदार भी है। फोन अभी भी एंड्रॉयड 10 के साथ आता है, जबकि अन्य ब्रांड अब Android 11 की ओर बढ़ रहे हैं। Realme Narzo 30 Pro 5G का प्रदर्शन काफी दमदार है, क्योंकि चिपसेट मल्टीटास्किंग या गेमिंग जैसे कामों को बहुत आसानी से हैंडल करता है। बैटरी लाइफ भी उतनी ही दमदार है। Narzo 30 Pro 5G पर लगे रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल और 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस शामिल हैं। कैमरे डे-लाइट में अच्छा परफॉर्म करते हैं, लेकिन कम रोशनी में ये कमज़ोर पड़ जाते हैं। कुल मिला कर, यदि आप Realme Narzo 30 Pro 5G को खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इसके बेस वेरिएंट के साथ जाने की सलाह देंगे।
19:46
Gadgets 360 With TG: Nintendo Switch 2 की रिकॉर्ड बिक्री, Tesla Robotaxi और WWDC 2025 के बड़े अपडेट
02:27
Alcatel V3 Ultra 5G भारत में लॉन्च! 120Hz डिस्प्ले, 108MP कैमरा और Dimensity 6300 चिप के साथ | Tech
02:44
News Of The Week: OnePlus Pad 3, Starlink India, Nothing Phone 3 और बहुत कुछ | Gadgets 360 With TG
01:31
Gadgets 360 With Technical Guruji: क्या आप पहले रोबोटिक खिलौने के बारे में जानते हैं?
01:54
OnePlus 13s लेकर आया बड़ा धमाका, Snapdragon 8 Elite, 5800mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ | Gadgets
07:21
Apple Intelligence क्या है? iPhone में AI Features ने कैसे बदला Game? | Gadgets 360 With TG | Tech
02:00
Hackers आपके Security Questions से कैसे Hack करते हैं? | Technical Guruji से जानें Tech Tips
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम