Xiaomi Pad 9 Pro Specifications

Xiaomi Pad 9 Pro Specifications - ख़बरें

  • Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट Pad 9 Pro Max को लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला टैबलेट है जिसमें नया Xuanjie O3 चिप दिया गया है। टैबलेट में 13.3 इंच का 144Hz LCD डिस्प्ले, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें 12000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और 53 मिनट में फुल चार्ज होने का दावा है। इसके अलावा टैबलेट में 50MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, आठ स्पीकर्स और Wi-Fi 7 मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 4,799 युआन है।
  • Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
    Xiaomi Pad 9 Pro Max लॉन्च जल्द ही देखने को मिलेगा। कंपनी का फ्लैगशिप टैबलेट घरेलू मार्केट में 7 सितंबर के दिन लॉन्च होगा। Xiaomi Pad 9 Pro Max में कंपनी ने कई फीचर्स का खुलासा किया है। यह 13.3 इंच के डिस्प्ले से लैस होगा। इसके साथ में कंपनी स्टाइलस का सपोर्ट भी देने वाली है।
  • Xiaomi Pad 8 इस महीने हो रहा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स
    Xiaomi Pad 8 टैबलेट भारत में 28 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। लिस्टिंग से पता चला है कि यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस होगा।। इस टैबलेट में 9,200mAh की बैटरी दी जाएगी। इस टैबलेट में Xiaomi का Focus Pen Pro स्टाइलस का सपोर्ट भी होगा। कंपनी इसे अब तक के सबसे स्लिम टैबलेट के तौर पर प्रमोट कर रही है। फिलहाल अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है।
  • Xiaomi 15, 15 Pro ट्रिपल कैमरा सिस्टम, फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी शेयर की तस्वीरें
    Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होने वाले हैं। ब्रांड ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी घोषणा की। HyperOS 2.0 वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi SU7 Ultra, Xiaomi Pad 7 सीरीज और Band 9 Pro के साथ पेश किए जाएंगे। चाइनीज टेक ब्रांड ने फोन के डिजाइन का खुलासा करने के लिए इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। Xiaomi 15 सीरीज को फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC के साथ पेश किया जाना है। इसमें Xiaomi की HyperCore टेक्नोलॉजी होगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »