Apple ने WWDC 2025 में macOS 26 के लिए कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज, लिक्विड ग्लास को भी पेश किया। नया डिजाइन आइकनोग्राफी, साइडबार, टूलबार और यूजर इंटरफेस की अन्य चीजों को अपडेट करता है। इसके अलावा नया अपडेट फोन ऐप और लाइव एक्टिविटी समेत काफी नए फीचर्स भी शामिल कर रहा है। स्पॉटलाइट पर बड़ा फोकस किया गया है, जो अब सैकड़ों नए एक्शन का सपोर्ट करता है।
Apple का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2025 (WWDC 2025) इवेंट जून में 9 तारीख से 13 तारीख तक चलेगा। कंपनी ने इवेंट की घोषणा करते हुए कहा कि WWDC 2025 सभी डेवलपर्स के लिए फ्री रहेगा। इवेंट में एप्पल सॉफ्टवेयर में लेटेस्ट एडवांसमेंट पर रोशनी डाली जाएगी। इवेंट को देखने के लिए यूजर्स Apple Developer ऐप, Apple Developer वेबसाइट, और Apple Developer YouTube चैनल का रुख कर सकते हैं।