Wifi Technology

Wifi Technology - ख़बरें

  • Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    भारत में इस स्मार्टफोन को 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। Moto G Max का प्राइस लगभग 30,000 रुपये का हो सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट हो सकता है। Moto G Max के इंटरनेशनल वेरिएंट में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
    OnePlus 16 में कुछ नए फीचर्स मिल सकते हैं। हाल ही में Snapdragon Gaming Technology Awards में इस स्मार्टफोन के चीन में लॉन्च की पुष्टि की गई थी। OnePlus 16 में RAM और स्टोरेज के चार ऑप्शन हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए OnePlus 15 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की वापसी होगी। यह वेरिएंट OnePlus 11 के बाद से मौजूद नहीं है।
  • Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
    SpaceX की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग के बाद जून में मस्क की नेटवर्थ तेजी से बढ़कर लगभग 1.33 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई थी। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह में SpaceX के शेयर में बड़ी गिरावट से मस्क की नेटवर्थ घटकर लगभग 684 अरब डॉलर की है। हालांकि, इसके बावजूद दुनिया के सबसे रईस शख्स का उनका खिताब बरकरार है।
  • देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
    देश भर में FASTag का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इस सिस्टम में RFID टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से ऑटोमैटिक टोल पेमेंट्स की जाती हैं। भारत में अधिकतर व्हीकल मालिकों के लिए यह हाइवे पर यात्रा करने का एक सामान्य हिस्सा बन चुका है। फास्टैग यूजर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी के पीछे इसके लिए एनुअल पास लॉन्च होने का बड़ा योगदान है।
  • Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
    एपल के आगामी MacBook Pro मॉडल्स के OLED टच पैनल्स के लिए Samsung Display एकमात्र सप्लायर हो सकती है। हालांकि, सैमसंग ने इसके लिए एग्रीमेंट को साइन नहीं किया है। ऐसा बताया गया है कि एपल ने इस लैपटॉप के डिवेलपमेंट की शुरुआत से सैमसंग को शामिल किया है। MacBook Pro के लिए पैनल्स बनाने में ऑक्साइड थिन-फिल्म (TFT) टेक्नोलॉजी, RGB OLED स्ट्रक्चर और टच सॉल्यूशन का इस्तेमाल होगा।
  • ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
    XElectron ने भारतीय बाजार में अपना नया Techno C7 Smart Home Theatre Movie HD Projector लॉन्च किया है। यह बजट प्रोजेक्टर 180° Rotating Stand के साथ आता है, जिससे इसे दीवार या छत पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Android 14, Netflix, YouTube, Prime Video समेत कई OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा WiFi 6, Bluetooth 5.0, Electric Focus, Auto Keystone Correction और 20W इनबिल्ट स्पीकर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 6,990 रुपये रखी है और इसे Amazon India व अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
  • ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
    पिछले कुछ महीनों में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशंस से जुड़े ISRO के 100 से अधिक वैज्ञानिकों के इस्तीफा देने या वॉलेंटरी रिटारमेंट लेने की रिपोर्ट है। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस ने ISRO के बड़े सेंटर्स से महत्वपूर्ण मिशंस से जुड़े वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के इस्तीफे या वॉलेंटरी रिटारटमेंट के निवेदनों को नियमित तौर पर स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया है।
  • यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
    मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स Telegram और Signal को इस बारे में नोटिस जारी किए हैं। हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर भी सरकार ने उसके यूजरनेम फीचर उपलब्ध कराने के प्रपोजल को लेकर शिकंजा कसा था। इसके साथ ही सरकार ने वॉट्सऐप को इस मुद्दे पर विचार-विमर्श होने तक यह फीचर उपलब्ध नहीं कराने का निर्देश दिया था।
  • Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
    Oppo Find N7 में क्रीजलेस इनर फोल्डेबल डिस्प्ले सकता है। इस स्मार्टफोन में Oppo Find N6 के समान डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। Oppo Find N7 में हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। यह Oppo का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन में 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है।
  • देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
    देश में पिछले 12 वर्षों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में लगभग चार गुणा की बढ़ोतरी हुई है। यह संख्या लगभग 25 करोड़ सब्सक्राइबर्स से बढ़कर पिछले वर्ष दिसंबर तक लगभग 103 करोड़ यूजर्स तक पहुंच गई थी। इसके साथ ही ब्रॉडबैंड कनेक्शंस समान अवधि में लगभग 17 गुणा बढ़े हैं। यह संख्या छह करोड़ से बढ़कर लगभग 100 करोड़ ब्रॉडबैंड कनेक्शंस की हो गई है।
  • Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
    Honor X80 Pro Max में 11,000 mAh की बैटरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Honor X80 Pro Max में 6.8 इंच फ्लैट AMOLED डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2,788 × 1,280 पिक्सल्स का हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के डेटा के अनुसार, OpenAI के ChatGPT के मंथली एक्टिव यूजर्स एक अरब से अधिक हो गए हैं। इसने यूजर्स की इस संख्या को YouTube, Google Maps, Instagram और TikTok जैसे लोकप्रिय ऐप्स की तुलना में कम अवधि में हासिल किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ChatGPT के लिए कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है।
  • Apple के 20th एनिवर्सरी आईफोन में हो सकता है ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले
    स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Samsung के OLED पैनल का 20वीं एनिवर्सरी वाले आईफोन में इस्तेमाल हो सकता है। इस पैनल में कलर फिल्टर ऑन एनकैप्सुलेशन (COE) टेक्नोलॉजी है। सैमसंग का दावा है कि इससे लाइट ट्रांसमिटेंस में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है और पावर की खपत 25 प्रतिशत तक घट सकती है।
  • Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
    पिछले कुछ महीनों में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ हैंडसेट्स को पेश किया है। इन स्मार्टफोन्स में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी जैसी नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung और Apple जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स में आमतौर पर 6,000 mAh से कम कैपेसिटी वाली बैटरी होती है।
  • Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
    Hisense ने भारत में अपनी नई Intelli Cool Pro Series Room Air Conditioners लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन AC में QSD Rapid Inverter Technology दी गई है, जो तेजी से कूलिंग देने में मदद करती है। इसमें AI Smart Mode भी मिलता है, जो कमरे की स्थिति के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करता है। इसके अलावा AC में 3D Cool Air Flow, 4 Way Auto Swing और Long Distance Airflow जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह WiFi सपोर्ट के साथ आता है और Hisense ConnectLife ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

Wifi Technology - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »