Upcoming Smartphones India

Upcoming Smartphones India - ख़बरें

  • Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
    Vivo T5 Pro 5G भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है और लॉन्च से पहले इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपये हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट 36,999 रुपये में आ सकता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB RAM और 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इसे इस सेगमेंट में अलग बनाती है।
  • 14 अप्रैल को आ सकता है Oppo F33 Pro, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
    Oppo F33 और Oppo F33 Pro के भारत में जल्द लॉन्च होने की खबर है। लीक्स के मुताबिक, Oppo F33 Pro को 14 अप्रैल को पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत 35,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। फोन में 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek 6360 Max चिपसेट, 50MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, IP69K रेटिंग और नए डिजाइन के साथ यह पिछले मॉडल के मुकाबले अपग्रेड के तौर पर आ सकता है।
  • Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
    आने वाले दिनों में कई धांसू स्मार्टफोन्स मार्केट में अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। सबसे पहले इस हफ्ते OnePlus Nord 6 का लॉन्च देखने को मिलेगा जिसकी सबसे अधिक चर्चा है। यह फोन मिडरेंज में बड़ा धमाका कर सकता है। इसके अलावा बजट रेंज के फोन Ai+ Nova 2 सीरीज में लॉन्च होने जा रहे हैं। वहीं, Oppo Find X9 Ultra जैसा धांसू फ्लैगशिप भी ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने जा रहा है।
  • Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
    Realme 16T 5G स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। इस फोन का मॉडल नंबर RMX5268 भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस डिवाइस को 11 मार्च 2026 को मंजूरी मिली है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB जैसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसके अलावा फोन को Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
  • Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
    मार्च में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इनमें Oppo, Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स शामिल हैं। लिस्ट में Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 जैसे अपकमिंग स्मार्टफोन शामिल हैं जिनका लॉन्च जल्द ही देखने को मिल सकता है।
  • Upcoming Smartphones This Week: Samsung Galaxy F70e, OPPO K14X 5G, Tecno Pova Curve 2 5G जैसे फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च
    फरवरी का दूसरा हफ्ता शुरू होने जा रहा है। इस हफ्ते में अगर आप कोई नया फोन खरीदना चाहते हैं तो कई नामी कंपनियां अपने सस्ते फोन मार्केट में उतारने जा रही हैं। Samsung, Oppo, Tecno जैसे ब्रांड्स के लो-बजट फोन यहां पर देखने को मिल सकते हैं। इनकी कीमत 10 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक के बीच में हो सकती है।
  • Samsung भारत में फरवरी में लॉन्च कर रहा है Galaxy F70 सीरीज, इस प्राइस में लॉन्च होगा पहला मॉडल
    Samsung ने भारत में अपनी आने वाली Galaxy F70 स्मार्टफोन सीरीज को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है। यह सीरीज कंपनी के F-series पोर्टफोलियो का हिस्सा होगी और इसे अफोर्डेबल से मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया जाएगा। Samsung के मुताबिक, Galaxy F70 सीरीज को खास तौर पर युवा यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जहां कैमरा और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन एक्सपीरियंस पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Galaxy F70 सीरीज का पहला स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च किया जाएगा।
  • Lava भारत में जल्द लॉन्च करेगी 2 डिस्प्ले वाला फोन! डिजाइन Xiaomi के फ्लैगशिप फोन जैसा
    Lava का भारत में नया स्मार्टफोन आने वाला है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन कई मायनों में खास होगा जिसमें डुअल रियर कैमरा मिलने वाला है। इसमें दो डिस्प्ले मौजूद होंगे। सेकंडरी डिस्प्ले कैमरा आइलैंड के साथ में मौजूद होगा। लावा ने फोन का टीजर 'Coming Soon' के साथ जारी किया है। यानी जल्द ही ब्रांड इसे मार्केट में उतारने वाली है।
  • Vivo X200T भारत में लॉन्च होगा 6200mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ!
    Vivo X200T भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है। अब फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक में सामने आ गए हैं। अपडेट के अनुसार, इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसमें 2800×1260 पिक्सल के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
  • Upcoming Smartphones January 2026: Oppo Reno 15, Realme 16 Pro, Poco M8 जैसे स्मार्टफोन होने जा रहे लॉन्च
    आप नए साल में कोई नया और लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो जनवरी 2026 में Realme, Poco, Redmi जैसे ब्रांड्स के कई मिडरेंज स्मार्टफोन बहुत जल्द दस्तक देने वाले हैं। 2025 की तरह इस साल भी कई नामी कंपनियों के स्मार्टफोन हलचल मचाने के लिए तैयार हैं। Poco M8 फोन लॉन्च डेट 8 जनवरी 2026 के लिए निर्धारित है। Realme 16 Pro सीरीज भारत में 6 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है।
  • Xiaomi 17 Ultra अगले हफ्ते होगा लॉन्च, कैमरा सिस्टम और परफॉर्मेंस होगी इसकी जान!
    Xiaomi 17 Ultra को लेकर चल रही लॉन्च डेट की अफवाहों पर अब कंपनी ने खुद स्थिति साफ कर दी है। Xiaomi ने कंफर्म किया है कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होगा, हालांकि सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही Leica कैमरा पार्टनरशिप और कैमरा अपग्रेड्स की भी पुष्टि हो चुकी है।
  • Upcoming Smartphones December 2025: OnePlus 15R, Realme 16 Pro समेत मार्केट में लॉन्च होने जा रहे ये स्मार्टफोन
    आने वाले दिनों OnePlus, Realme, Samsung जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इनमें OnePlus 15R, Realme 16 Pro सीरीज के Realme 16 Pro और Realme 16 Pro प्लस अभी से काफी चर्चा बटोर रहे हैं। OnePlus 15R को कंपनी भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिलेगा।
  • Upcoming Smartphones November 2025: OnePlus 15, iQOO 15, Realme GT 8 Pro जैसे स्मार्टफोन होने जा रहे लॉन्च, जानें सबकुछ
    नवंबर में भारत के अंदर कई कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। OnePlus, iQOO, Realme, Lava जैसे ब्रांड्स के बहुचर्चित डिवाइसेज आने वाले दिनों में आपके सामने होंगे। सबसे ज्यादा जिन स्मार्टफोन्स की चर्चा हो रही है उनमें OnePlus 15, iQOO 15, Realme GT 8 सीरीज का प्रो फोन और Lava Agni 4 शामिल हैं।
  • अक्टूबर में लॉन्च होने वाले हैं OnePlus से लेकर Vivo, Oppo और Realme जैसे स्मार्टफोन
    OnePlus 15 से लेकर Realme GT 8 Pro, Vivo X300, iQOO 15 और Oppo Find X9 जैसे स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबल बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं। Oppo अक्टूबर में 16 तारीख को Oppo Find X9 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। Vivo जल्द ही चीनी बाजार में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर के साथ Vivo X300 सीरीज लेकर आ रहा है। OnePlus चीनी बाजार में 27 अक्टूबर, 2025 को OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है।
  • Upcoming Smartphones in India 2025: Google Pixel 10 सीरीज से लेकर Lava Agni 4 तक, ये हैं अपकमिंग स्मार्टफोन
    भारत में स्मार्टफोन लॉन्च के लिए 2025 के आने वाले महीने धमाकेदार होने वाले हैं। आने वाले कुछ महीनों में ऐसे कई स्मार्टफोन आ रहे हैं जो या तो AI-पावर्ड अपग्रेड्स लेकर आएंगे, या फिर मिड-रेंज सेगमेंट में नई डिजाइन लैंग्वेज और पावरफुल बैटरी जैसी चीजें लेकर आएंगे। Google Pixel 10 Series, Oppo K13 Turbo, Vivo Y400 5G, Redmi 15 5G, और Lava Agni 4 जैसे स्मार्टफोन्स अगस्त से दिसंबर के बीच भारत में लॉन्च होंगे। इस लिस्ट में फ्लैगशिप और वैल्यू-फॉर-मनी दोनों तरह के डिवाइसेज हैं। इनके स्पेक्स से लेकर फीचर्स तक, सबकुछ पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं, और इन लीक्ड जानकारियों के हिसाब से हम आपको इनका एक प्रीव्यू दे रहे हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »