Ubon Speaker

Ubon Speaker - ख़बरें

  • UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
    UBON SP-50 Sound Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्पीकर के रूप में लॉन्च किया है। UBON का दावा है कि यह नया ब्लूटूथ स्पीकर क्रिस्टल क्लियर ऑडियो प्रदान करता है। इसमें डाइनेमिक इनफिनिटी-शेप RGB लाइट्स लगी हैं जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर पार्टी जैसा अनुभव देती हैं। इसमें वायरलैस माइक्रोफोन का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
    Raksha Bandhan Gifting Ideas Under 1K: रक्षाबंधन पर भाई या बहन को गिफ्ट देने के लिए ज्यादा बजट खर्च करने की जरूरत नहीं है। ₹1,000 के अंदर भी कई ऐसे टेक प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम आ सकते हैं। इस लिस्ट में Portronics का Power Bank और Wireless Mouse, Noise के TWS Earbuds, Bluetooth Speaker, USB Hub, Wipro Smart Bulb, Ubon का Wireless Speaker और Type-C Collar Mic, Spigen का मोबाइल केस और Type-C Wired Earphone जैसे विकल्प शामिल हैं। इनमें कुछ प्रोडक्ट पढ़ाई और ऑफिस के काम आएंगे, जबकि कुछ म्यूजिक, वीडियो कॉल और कंटेंट बनाने के लिए उपयोगी हैं। कीमतें ऑफर और विक्रेता के अनुसार बदल सकती हैं।
  • UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
    UBON की ओर से भारत में नए पार्टी स्पीकर लॉन्च किए गए हैं। कंपनी के नए स्पीकर Karaoke Series के तहत आए हैं। ये स्पीकर मेड इन इंडिया पोर्टफोलियो के तहत पेश किए गए हैं। नए स्पीकर्स में कंपनी ने दो नए मॉडल SP-220 और SP-225 को लॉन्च किया है। इनमें 20W और 30W की पावर आउटपुट मिलती है।
  • UBON ने लॉन्च किया 20W पार्टी स्पीकर, जो फुल चार्ज में चलेगा 20 घंटे! कीमत Rs 1,499
    भारत में वायरलेस ऑडियो सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में UBON ने अपना नया SP-95 King Series 20W Party Speaker लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस मॉडल को ऑन-द-गो म्यूजिक लवर्स, ट्रैवलर्स और आउटडोर यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किए जाने का दावा करती है। डिवाइस में 20W का हाई-पावर आउटपुट, 20-घंटे की बैटरी लाइफ, Bluetooth v5.3 कनेक्टिविटी, मल्टी-इनपुट सपोर्ट और प्रीमियम कैरी स्ट्रैप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यह Made-in-India मॉडल है, जिसे कंपनी ने Vocal for Local विजन के तहत तैयार किया है।
  • UBON SP-01 Beast Series पार्टी स्पीकर लॉन्च: इसमें है 80W पावर, डिस्को लाइट्स, Karaoke सपोर्ट, जानें कीमत
    UBON ने भारतीय मार्केट में SP-01 Beast Series Party Speaker लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 14,990 रुपये रखी गई है। यह स्पीकर 80W आउटपुट, डुअल वायरलेस माइक्रोफोन, FM, USB, SD और TF कार्ड सपोर्ट, रिमोट कंट्रोल और रिकॉर्डिंग फंक्शन के साथ आता है। इसमें डिस्को LED लाइट्स दी गई हैं जो बीट्स के साथ सिंक होती हैं और पार्टी वाइब को और हाई बनाती हैं।
  • UBON SP-85 Party Speaker भारत में लॉन्च, 30W साउंड, 20 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
    घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट एक्सेसरी ब्रांड UBON ने भारत में अपना नया पार्टी स्पीकर SP-85 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह स्पीकर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्टाइल, साउंड और स्टैमिना, तीनों में कोई समझौता नहीं करते। UBON SP-85 के Made in India प्रोडक्ट होने का दावा किया गया है। इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 20 घंटे तक नॉनस्टॉप म्यूजिक प्लेबैक का दावा करती है।
  • UBON SP-70 Deluxe Gold Edition वायरलेस स्पीकर लॉन्च, 16W साउंड के साथ 6 घंटे चलेगी बैटरी
    UBON ने भारत में UBON SP-70 Deluxe Gold Edition वायरलेस स्पीकर पेश कर दिया है। SP-70 Deluxe Gold Edition की कीमत 2,299 रुपये है। यह स्पीकर बिक्री के लिए रिटेल स्टोर और UBON की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह स्पीकर 16W आउटपुट (8W x 2) प्रदान करता है। वायरलेस स्पीकर में 2000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 6 घंटे तक बिना रुके म्यूजिक प्रदान करती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »