TVS NTORQ 125 XT में पहले जैसा ही 125cc का 3 वेल्व एयर कूल्ड रेस ट्यून्ड फ्यूल इंजेक्शन RT-Fi इंजन दिया गया है जो कि 7,000 आरपीएम पर 10 एचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 10.5 Nm का टार्क जनरेट कर सकता है।
देश में कई स्कूटर लॉन्च हुए हैं, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आते हैं। इन स्कूटर के साथ आप अपने फोन को कनेक्ट कर सकते हैं और इनका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आपको कॉल, SMS, नोटिफिकेशन्स आदि दिखाता है।