Tech Experiment

Tech Experiment - ख़बरें

  • दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
    Neuralink के N1 ब्रेन इम्प्लांट का इस्तेमाल करने वाले एक पैरालाइज्ड मरीज ने 100 दिन बाद अपने अनुभव साझा किए हैं। Jon L. Noble नाम के इस मरीज के मुताबिक वह अब अपने दिमाग की मदद से कंप्यूटर कंट्रोल कर पा रहे हैं। सर्जरी के कुछ हफ्तों बाद ही उन्होंने कर्सर कंट्रोल, टाइपिंग और यहां तक कि गेमिंग भी शुरू कर दी। कंपनी के मुताबिक यह टेक्नोलॉजी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस पर आधारित है, जो भविष्य में दिव्यांग लोगों के लिए नई संभावनाएं खोल सकती है। हालांकि इसके लंबे समय के असर पर अभी और रिसर्च की जरूरत है।
  • एक फोटो से AI बताएगा आपका पूरा करेक्टर, बनाकर देगा मजेदार प्रोफेशनल इमेज! इसे ट्राय करें
    अगर आप AI Caricature से आगे कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो AI Perspective एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। इसमें अपनी फोटो अपलोड कर एआई से पूछा जाता है कि वह आपको किस तरह के फिक्शनल कैरेक्टर की तरह देखता है। सही प्रॉम्प्ट देने पर एआई स्टाइलाइज्ड इलस्ट्रेशन तैयार करता है और साथ में कैरेक्टर नेम, रोल और पर्सनालिटी ट्रेट्स भी बताता है। खास बात यह है कि बैकस्टोरी हिंदी में लिखवाई जा सकती है, जबकि नाम और आर्केटाइप इंग्लिश में रखा जा सकता है। आउटपुट पूरी तरह फोटो और दिए गए निर्देशों पर निर्भर करता है।
  • फोन रिपेयर के नाम पर 16 हजार का बिल, यूजर ने AI की मदद से 1,450 में कर दिया ठीक!
    एक X यूजर का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें स्मार्टफोन रिपेयर को लेकर ऑफिशियल सर्विस सेंटर्स की डायग्नोसिस प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। यूजर के फोन के लिए सर्विस सेंटर ने 16,000 रुपये का अनुमान दिया था, जबकि AI टूल Gemini की सलाह पर लोकल रिपेयर शॉप से वही समस्या सिर्फ 1,450 रुपये में ठीक हो गई। यह मामला दिखाता है कि हर तकनीकी खराबी में महंगा रिप्लेसमेंट जरूरी नहीं होता। ऐसे में रिपेयर से पहले सही जानकारी और सेकेंड ओपिनियन लेना यूजर्स के लिए अहम साबित हो सकता है।
  • चश्मे से होगी पार्किंग टिकट की पेमेंट, Xiaomi ने कई नए फीचर्स के साथ रिलीज किया अपडेट
    Xiaomi ने AI Glasses के लिए Pioneer Experience Beta Program शुरू किया है, जिसमें 200 यूजर्स को वॉयस पार्किंग पेमेंट, नई चार्जिंग सेटिंग्स और सिस्टम फिक्सेज का जल्दी एक्सेस मिलेगा। जून में लॉन्च हुए इन ग्लासेस में 12MP कैमरा, AR1 चिप, ट्रांसलेशन, स्मार्ट-कंट्रोल और इलेक्ट्रोक्रोमिक लेंस जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
  • What is RLV : ISRO तीसरी बार पुष्‍पक विमान उड़ाने की तैयारी में, जानें इसके बारे में
    ISRO Pushpak Viman RVL : भारत की स्‍पेस एजेंसी इसरो अपने रीयूजेबल लॉन्‍च वीकल (RLV) को एक बार फ‍िर टेस्‍ट कर सकती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »