फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के प्रोटेक्शन के साथ आता है।
Photo Credit: Sony
Sony Xperia 1 VIII में 6.5 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है।
Sony Xperia 1 VIII को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन को धांसू फीचर्स के साथ पेश किया गया है जो कई अपग्रेड लेकर आता है। कैमरा फीचर्स पहले से कहीं ज्यादा बेहतर होने का दावा किया गया है। इसी के साथ फोन में कई AI संचालित फीचर्स अपग्रेड किए गए हैं। फोन में OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन मिला है। फोन में कंपनी ने कैमरा पर खास फोकस किया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आता है। स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Sony Xperia 1 VIII को कंपनी ने चुनिंदा मार्केट्स में लॉन्च किया है। फोन के बेस 256GB वेरिएंट की कीमत €1499 (लगभग 1,68,200) रुपये है। फोन का 1TB नेटिव गोल्ड एडिशन €1999 (लगभग 2,24,000 रुपये) में आता है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इसे खरीदा जा सकता है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।
Sony Xperia 1 VIII में 6.5 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में कंपनी ने Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इस्तेमाल किया है। साथ में 16GB रैम दी गई है। यह 1TB तक स्टोरेज से लैस है। फोन में UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा में कंपनी ने खास अपग्रेड्स किए हैं। फोन 70mm के टेलीफोटो कैमरा से लैस किया गया है। इसमें बड़ा सेंसर दिया गया है जो 1/1.56 इंच का है और 48 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। कंपनी ने कहा है कि खासकर लो-लाइट में फोन का कैमरा बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में 48 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रावाइड सेंसर लगा है। इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
फोन में कंपनी ने कई खास एक्सपीरिया सिग्नेचर फीचर दिए हैं जिसमें समर्पित टू-स्टेज कैमरा शटर की और 3.5mm हेडफोन जैक भी शामिल है। फोन में साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। यह फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ में वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज