PM Modi बोले Work From Home करो! जानिए बेहतरीन सेटअप के लिए कौन-कौन सी चीजें जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद Work From Home यानी WFH फिर चर्चा में आ गया है। कोविड के दौरान लोगों को समझ आया था कि सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट से काम आसान नहीं होता। बिजली कटने, इंटरनेट डाउन होने और घर के शोर जैसी समस्याएं काम पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में Router UPS, पोर्टेबल पावर स्टोरेज यूनिट, Noise Cancelling Earbuds, Surge Protector और 5G Hotspot जैसे गैजेट्स काफी जरूरी हो जाते हैं। इसके अलावा सही डेस्क सेटअप, एर्गोनोमिक चेयर और फुट रेस्ट जैसी चीजें लंबे समय तक काम करने में आराम और बेहतर पॉस्चर बनाए रखने में मदद करती हैं।