Realme Narzo 20 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और इसकी कीमत Realme 7 से काफी मेल खाती है, इसलिए इसकी एक प्रतियोगिता रियलमी 7 के खिलाफ भी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आपको कौन सा फोन चुनना चाहिए?
यूं तो Realme 6 और Realme 7 में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं थे, लेकिन Realme 7 Pro अपने पिछले मॉडल Realme 6 Pro की तुलना में कुछ बड़े बदलाव ज़रूर लेकर आता है, जिनमें से सीधा ध्यान देने योग्य बदलाव एमोलेड डिस्प्ले, स्टीरियो स्पीकर और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हैं।