• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme P4x 5G की कीमत हुई लीक: 7,000mAh बैटरी, कूलिंग सिस्टम वाला फोन 4 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च

Realme P4x 5G की कीमत हुई लीक: 7,000mAh बैटरी, कूलिंग सिस्टम वाला फोन 4 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च

Realme ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि Realme P4x 5G ग्रीन, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन्स में आएगा। पीछे AI-बेस्ड 50MP कैमरा सेटअप मिलेगा, जबकि डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

Realme P4x 5G की कीमत हुई लीक: 7,000mAh बैटरी, कूलिंग सिस्टम वाला फोन 4 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च

Photo Credit: Realme

Realme P4x 5G ग्रीन, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन्स में आएगा

ख़ास बातें
  • Realme P4x 5G फोन 7000mAh की Titan Battery के साथ आने वाला है
  • Dimensity 7400 Ultra 5G और VC-कूलिंग तकनीक से लैस होगा फोन
  • लीक के मुताबिक, भारत में इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये होगी
विज्ञापन

Realme इस हफ्ते भारत में अपना नया P-सीरीज स्मार्टफोन Realme P4x 5G पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी बैटरी, चिपसेट और चार्जिंग क्षमताओं की पुष्टि कर दी है, जबकि कीमत और वेरिएंट की जानकारी एक नई लीक के जरिए सामने आई है। Realme का दावा है कि P4x 5G अपने सेगमेंट में “सबसे तेज 7000mAh बैटरी वाला फोन” होगा, जिसे MediaTek के नए Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट की परफॉर्मेंस का साथ मिलेगा।

Realme ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग Realme P4x 5G फोन 7000mAh की Titan Battery के साथ आने वाला है। कंपनी इसे अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट बिग बैटरी फोन कह रही है, क्योंकि इसमें बड़ी बैटरी के साथ-साथ MediaTek का Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है। Realme ने बताया है कि इसकी बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी, जो सिर्फ 5.5 मिनट में लगभग 2 घंटे Instagram चलाने लायक चार्ज दे सकती है, जबकि 6 मिनट की चार्जिंग में करीब 1 घंटे का BGMI गेमप्ले मिलेगा। यह भी कहा गया है कि फोन 1% से 100% तक सिर्फ 90 मिनट में फुल चार्ज होगा। इसके अलावा Bypass Charging फीचर भारी गेमिंग के दौरान गर्मी कम करेगा और FPS को स्टेबल बनाए रखता है।

थर्मल मैनेजमेंट में भी Realme ने इस डिवाइस में FrostCore Cooling System दिया है, जो अपने सेगमेंट में इकलौती VC-कूलिंग तकनीक के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि 5300mm² का वेंपर चैंबर फोन के कुल हिस्से का 41% भाग कवर करता है और CPU तापमान को 20°C तक कम रखने में मदद करता है। इसमें स्टील-प्लेट वेंपर चैंबर, कॉपर-ग्रेफाइट कूलिंग और 10 तापमान सेंसर का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया गया है, जिससे फ्रंट और बैक तापमान में अंतर काफी कम रहने का दावा करता है।

इससे अलग, टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने लीक किया है कि Realme P4x की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये होगी, जो 6GB + 128GB मॉडल के लिए बताई गई है। 8GB + 128GB वेरिएंट को 17,499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट को 19,499 रुपये में लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Realme ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि Realme P4x 5G ग्रीन, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन्स में आएगा। पीछे AI-बेस्ड 50MP कैमरा सेटअप मिलेगा, जबकि डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

Realme P4x 5G का लॉन्च 4 दिसंबर दोपहर 12 बजे तय है। उसी इवेंट में कंपनी अपनी नई Realme Watch 5 भी पेश करेगी। लॉन्च के बाद फोन realme.com, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
  2. ISRO के टॉप मिशनों को झटका? 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने बदले नियम
  3. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  4. ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई
  5. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  6. Zomato को-फाउंडर ने बताई माथे पर चिपकने वाली डिवाइस की लॉन्च डेट, Rs 1 लाख के करीब होगी कीमत!
  7. अब OTP वेरिफिकेशन हुआ पुराना, Vodafone लाया नया तरीका, फ्रॉड का खतरा होगा खत्म
  8. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  10. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »