OnePlus SUPERVOOC 150W, 20000mAh पावर बैंक चीन में पेश होने वाला है। OnePlus ने कंफर्म किया है कि 150W सुपरVOOC चार्जिंग के अलावा, पावर बैंक 100W PD चार्जिंग का भी सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स को लैपटॉप को भी आसानी से चार्ज करने की सुविधा मिलती है। कंपनी ने कहा कि यह मोबाइल फोन, कंप्यूटर, टैबलेट और ड्रोन के साथ कंपेटिबल है।
OnePlus ने कुछ दिनों पहले OnePlus 13 स्मार्टफोन के साथ अपने लेटेस्ट मैग्नेटिक पावर बैंक (magnetic power bank) को लॉन्च किया था। यह अब खरीदारी के लिए चीन में उपलब्ध हो गया है। कंपनी का कहना है कि यह इतना थिन है कि आराम से वॉलेट में आ जाएगा। इसका वजन 120 ग्राम है और बिल्ड क्वॉलिटी को दमदार बनाने के लिए एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी कैपिसिटी 5 हजार एमएएच है।