• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • OnePlus का ‘छोटू’ पावरबैंक लॉन्‍च, वॉलेट में आ जाएगा, iphone भी चार्ज कर देगा, जानें प्राइस

OnePlus का ‘छोटू’ पावरबैंक लॉन्‍च, वॉलेट में आ जाएगा, iphone भी चार्ज कर देगा, जानें प्राइस

OnePlus ने कुछ दिनों पहले OnePlus 13 स्‍मार्टफोन के साथ अपने लेटेस्‍ट मैग्‍नेटिक पावर बैंक को लॉन्‍च किया था। यह अब खरीदारी के लिए चीन में उपलब्‍ध हो गया है।

OnePlus का ‘छोटू’ पावरबैंक लॉन्‍च, वॉलेट में आ जाएगा, iphone भी चार्ज कर देगा, जानें प्राइस

वनप्‍लस की तरह ही ओपो ने भी इसी तरह का पावरबैंक 5000एमएएच कैपिस‍िटी के साथ पेश किया है।

ख़ास बातें
  • Oneplus मैग्‍नेटिक पावर बैंक लॉन्‍च
  • 5 हजार एमएएच की कैपिसिटी है
  • वायरलैस चार्जिंग को करता है सपोर्ट
विज्ञापन
OnePlus ने कुछ दिनों पहले OnePlus 13 स्‍मार्टफोन के साथ अपने लेटेस्‍ट मैग्‍नेटिक पावर बैंक (magnetic power bank) को लॉन्‍च किया था। यह अब खरीदारी के लिए चीन में उपलब्‍ध हो गया है। पावर बैंक की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजाइन है। कंपनी ने दावा किया है कि यह इतना थिन है कि आराम से वॉलेट में आ जाएगा। इसका वजन 120 ग्राम है और बिल्‍ड क्‍वॉलिटी को दमदार बनाने के लिए एल्‍युमीनियम का इस्‍तेमाल किया गया है। इसकी कैपिसिटी 5 हजार एमएएच है और यह OnePlus 13 की 6000एमएएच बैटरी को एकबार में चार्ज कर सकता है। 
 

OnePlus Magnetic Power Bank Price 

OnePlus Magnetic Power Bank की कीमत 149 युआन (लगभग 1,738 रुपये) है। खास बात है कि वनप्‍लस की तरह ही ओपो ने भी इसी तरह का पावरबैंक 5000एमएएच कैपिस‍िटी के साथ पेश किया है। यह कई डिवाइसेज को वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट ऑफर करते हैं। 
 

OnePlus Magnetic Power Bank Features, Specifications

OnePlus Magnetic पावर बैंक को काफी कॉम्‍पैक्‍ट और पतला बनाया गया है। फ्रंट में वनप्‍लस का लोगो हाइलाइट है साथ में मैग्‍नेटिक पावर बैंक लिखकर कंपनी ने बता दिया है कि यह कौन सी डिवाइसेज के लिए है। आसान भाषा में समझाएं तो जो फोन वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, उनके बैक में इस चार्जर को अटैच करके फोन की बैटरी फुल की जा सकती है। 

कंपनी दावा कर रही है कि यह मैग्‍नेटिक चार्जर आराम से यूजर के वॉलेट में आ जाएगा। इससे बनाने में अच्‍छी क्‍वॉलिटी के एल्‍युमीनियम का इस्‍तेमाल किया गया है। वजन में 120 ग्राम का चार्जर सिर्फ 0.88cm पतला है। क्‍योंकि यह काफी कॉम्‍पैक्‍ट है, इसलिए फोन के कैमरा को ब्‍लॉक किए बिना उससे अटैच हो जाता है। 

यह आईफोन्‍स में भी वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करता है और चार्जिंग के दौरान फोन या खुद को हीट से बचाने के लिए टेंपरेचर कंट्रोल की सुविधा पेश करता है। चार्जर के बॉटम में चार छोटी लाइटें लगी हैं और चार्जर में बची बैटरी का संकेत देती है। भले ही इसकी क्षमता 5 हजार एमएएच है, पर दावा है कि यह अपने से बड़ी OnePlus 13 की 6000एमएएच की बैटरी को फुल कर सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »