• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Edge 50 Fusion के लॉन्च से पहले प्रोमो वीडियो लीक, 50MP OIS कैमरा, तीन कलर ऑप्शन में आया नजर

Motorola Edge 50 Fusion के लॉन्च से पहले प्रोमो वीडियो लीक, 50MP OIS कैमरा, तीन कलर ऑप्शन में आया नजर

Edge 50 Fusion में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा।

Motorola Edge 50 Fusion के लॉन्च से पहले प्रोमो वीडियो लीक, 50MP OIS कैमरा, तीन कलर ऑप्शन में आया नजर

Photo Credit: X/@evleaks

Motorola Edge 50 Fusion

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले बताई गई है
  • यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आएगा
  • इस फोन में 5,000mAh की बैटरी बताई गई है
विज्ञापन
Motorola की ओर से Edge 50 सीरीज में एक और स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Fusion जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के रेंडर्स भी लीक हो चुके हैं। इसके कई स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ चुके हैं। अब फोन का प्रोमो वीडियो भी लीक हो गया है। इसमें फोन के कलर ऑप्शंस, इसका रियर पैनल डिजाइन, फ्रंट डिजाइन आदि सब पता चल रहा है। आइए जानते हैं कैसा होगा Motorola Edge 50 Fusion फोन। 

Motorola Edge 50 Fusion का टीजर वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। टिप्स्टर @evleaks ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें Motorola Edge 50 Fusion के तीनों कलर वेरिएंट्स दिख रहे हैं। फोन का डिजाइन भी यहां पता चल रहा है। फोन में रियर साइड में दो कैमरा कटआउट दिख रहे हैं। कैमरा आईलैंड पर 50MP OIS भी लिखा हुआ देखा जा सकता है। फोन तीन कलर में नजर आया है जिसमें Ballad Blue, Peacock Pink, और Tidal Teal होंगे। 

फोन के स्पेसिफिकेशंस इससे पहले भी लीक हो चुके हैं। इसकी कीमत को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले होगी जो कि गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस होगी। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसकी पुष्टि हालिया गीकबेंच लिस्टिंग में भी हुई थी। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 2546GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

कैमरा सेटअप के लिए Edge 50 Fusion में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन में IP68 रेटिंग होगी, जिससे पानी और धूल से यह सेफ्टी प्रदान करेगी। फोन की कीमत भारत में 25000 रुपये के आसपास हो सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »